Skymet weather

[Hindi] राजस्थान, मध्य प्रदेश में बारिश, ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

March 20, 2017 5:21 PM |

Crop damageराजस्थान और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में बीते 24 घंटों के दौरान बारिश दर्ज की गई है। बारिश के साथ तेज़ हवाओं ने भी प्रभावित किया गया है साथ ही कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान होने की खबरें हैं। राजस्थान के मध्य और पूर्वी जिलों विशेषकर जैसलमर, कोटा, बूंदी, जोधपुर, राजधानी जयपुर और दौसा में कुछ स्थानों पर गरज और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा रिकॉर्ड की गई। कुछ स्थानों पर ओले भी पड़े हैं।

मौसम के इस मिजाज ने बढ़ते तापमान में फिलहाल ब्रेक लगा दी और जहां लोगों को राहत मिली है वहीं कृषि को इससे नुकसान भी हुआ है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार इन भागों में गेहूं सहित अन्य रबी फसलें लगभग परिपक्व होने की अवस्था में हैं ऐसे में बारिश, ओलावृष्टि और तेज़ आँधी जैसी मौसमी गतिविधियों से फसलों के नष्ट होने का खतरा तो रहता ही है साथ ही अनाज की गुणवत्ता भी प्रभावित होती है।

मध्य प्रदेश के कई जिलों में मौसम मेहरबान हुआ है। गुना, उमरिया, खजुराहो, जबलपुर और ग्वालियर में गरज के साथ बौछारें दर्ज की गई हैं। मध्य प्रदेश में भी फसलों को बारिश के चलते नुकसान हुआ है। पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे सटे भागों पर बने एक चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के चलते राज्य के दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी जिलों में वर्षा हुई जबकि एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और उससे सटे पश्चिमी मध्य प्रदेश पर भी बना हुआ था। इस सिस्टम के प्रभाव से राजस्थान के पूर्वी और दक्षिण हिस्सों में वर्षा हुई है।

बारिश के चलते इन भागों के दिन के तापमान में कुछ कमी दर्ज की गई है। वर्तमान मौसमी परिदृश्य के अनुसार दोनों मौसमी सिस्टम आगे निकलते हुए निष्प्रभावी हो रहे हैं जिससे अधिकतम तापमान फिर से ऊपर जाएगा। साफ आसमान और शुष्क मौसम के चलते अब तापमान में वृद्धि होगी और गर्मी का प्रभाव बढ़ जाएगा।

Image credit:

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try