Skymet weather

नई आवक शुरू होने के साथ धनिया की कीमतों में गिरावट

March 1, 2017 10:31 AM |

 

एग्रो एड्वाइज़री के इस अंक में आज एक ऐसे कृषि उत्पाद की बात करेंगे जो यूं तो महत्वपूर्ण खाद्यान्न नहीं है लेकिन इसके बिना किसी भी खाने का स्वाद अधूरा रहता है। जी हाँ हम बात कर रहे हैं धनिया की।

धनिया की नई फसल की आवक शुरू हो गई है जिसके चलते इसकी कीमतों में गिरावट आने लगी है। हालांकि इसमें नमी अधिक है जिससे खरीददार हिचक रहे हैं। लेकिन इस बार इसकी खेती कम हुई है इस खबर के चलते आने वाले दिनों में कीमतों में वृद्धि की उम्मीद की जा रही है।

भारत में राजस्थान प्रमुख धनिया उत्पादक राज्य है। राजस्थान में इस बार 2015-16 के मुक़ाबले 30 प्रतिशत कम 1.48 लाख हेक्टेयर में धनिया की खेती हुई है।

इस बीच गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश में धनिया की फसल अच्छी स्थिति में है। तीनों राज्यों में सामान्य से काफी ऊपर चल रहा अधिकतम तापमान धनिया की फसल के लिए अनुकूल माना जा रहा है। इससे बेहतर उत्पादकता की उम्मीद है।

अधिकतम तापमान गुजरात में 4 से 6 डिग्री और राजस्थान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। यह अलग बात है कि अगले कुछ दिनों के दौरान हवाओं में बदलाव के चलते इसमें गिरावट आएगी।

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली छमाही में धनिया के निर्यात में 24% प्रतिशत की कमी आई है। 2015-16 की पहली छमाही में भारत ने 22359 टन धनिया का निर्यात किया।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try