Skymet weather

चक्रवात वरदा: अंडमान में चक्रवात वरदा के चलते जारी रहेगी बारिश

December 8, 2016 1:30 PM |

 

बंगाल की खाड़ी में इस सीज़न का तीसरा चक्रवाती तूफान विकसित हो गया है। इसे वरदा नाम दिया गया है। इस तूफान के लगातार सशक्त होते हुए भीषण चक्रवात का रूप लेने की संभावना है। यह निरंतर उत्तर की तरफ आगे बढ़ेगा। कुछ समय पश्चात इसकी दिशा बदलेगी और यह उत्तर-पश्चिमी दिशा की ओर मुड़कर आंध्र प्रदेश के तटों के पास पहुंचेगा।

समुद्र की सतह का तापमान गर्म है और बंगाल की खाड़ी के विशाल समुद्री क्षेत्र की यात्रा के चलते इसके और प्रभावित होने की व्यापक संभावनाएं हैं।

फिलहाल इसके प्रभाव से अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान भीषण बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी जिससे यहाँ फंसे लोगों को निकालने के काम में बाधा आएगी।

चक्रवात वरदा के प्रभाव से आंध्र प्रदेश के तटीय भागों में 10 दिसम्बर से हल्की से मध्यम वर्षा शुरू हो जाएगी।

11 और 12 दिसम्बर से इन भागों में बारिश बढ़ेगी और कई जगहों पर मध्यम से भारी जबकि एक-दो स्थानों पर भीषण वर्षा होने के आसार हैं।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try