Skymet weather

11 फरवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान: मध्य प्रदेश व विदर्भ में वर्षा, उत्तर मैं मौसम होगा साफ

February 10, 2017 5:29 PM |

 

उत्तर भारत में इस समय कोई सक्रिय मौसमी सिस्टम नहीं है जिसके चलते उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों से लेकर मैदानों तक मौसम साफ और शुष्क रहने के आसार हैं।

उत्तर-पश्चिम भारत में पहले से ही शुरू हो गई ठंडी और शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएँ इन राज्यों में कल भी बनी रहेंगी जिससे यहाँ आसमान पूरी तरह से साफ होगा और धूप खिली रहेगी। इस मौसमी परिदृश्य के बीच दिल्ली सहित उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में दिन में हल्की गर्मी आप महसूस कर सकते हैं लेकिन सुबह और रात में अच्छी सर्दी बनी रहेगी।

पूर्वोत्तर में मेघालय और उससे सटे भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम के प्रभाव से अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा शनिवार को भी जारी रह सकती है। जबकि पूर्वोत्तर भारत के शेष हिस्सों और पूर्वी राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा।

मध्य भारत में काफी दिनों के बाद मौसम करवट ले रहा है।

यहाँ उत्तरी कर्नाटक से मध्य प्रदेश तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। इस सिस्टम के चलते मध्य प्रदेश के पूर्वी और मध्य हिस्सों पर तथा महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। मध्य भारत में आर्द्रता बढ़ने और बादलों के चलते न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है।

हालांकि दक्षिणी प्रायद्वीप के राज्यों में मौसम अभी भी मेहरबान नहीं होगा और यहाँ सभी भागों में यह साफ तथा शुष्क बना रहेगा।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try