Skymet weather

16 फरवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान: उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान में वृद्धि, दिन गर्म होगा

February 15, 2017 5:19 PM |

 

जम्मू कश्मीर पर बना पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल गया है। हालांकि एक नया पश्चिमी विक्षोभ अपने रास्ते पर है और जल्द उत्तर भारत को प्रभावित कर सकता है। यह सिस्टम इस समय उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे अफगानिस्तान पर दिखाई दे रहा है। इसके चलते बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में एक-दो स्थानों पर वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना है।

हालांकि उत्तर-पश्चिम भारत में पंजाब से लेकर उत्तर प्रदेश तक के भागों में मौसम शुष्क रहेगा। दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी का क्रम जारी रहेगा जिसे आप गर्मियों के आगमन का संकेत भी समझ सकते हैं।

इधर गुजरात और उससे सटे हिस्सों पर एक एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके चलते महाराष्ट्र और गुजरात में गर्म हवाओं का प्रभाव बढ़ गया है। ज़ाहिर है इन हवाओं के कारण इन दोनों राज्यों में दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।

पूर्वी भारत के राज्यों में भी शुष्क मौसम जारी रहेगा। पूर्वी राज्यों में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रिकॉर्ड किया जाएगा।

पूर्वोत्तर में मेघालय और उससे सटे बांग्लादेश पर एक चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है जिसके प्रभाव से इन राज्यों में दिन काफी गर्म और उमसभरा होगा।

दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत के भागों में भी किसी मौसमी हलचल की संभावना नहीं है। हालांकि केरल, लक्षद्वीप और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try