Skymet weather

22 फरवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान: दिल्ली से लेकर मुंबई तक गिरेगा पारा, सुबह में सुहावनी ठंडक

February 21, 2017 6:25 PM |

 

जम्मू कश्मीर के पूर्वी भागों पर बना पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल गया है। इसके चलते जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश की गतिविधियों में विराम लग जाएगा। हालांकि इन राज्यों में एक-दो स्थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान हल्की वर्षा जारी रह सकती है।

इधर उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी भागों में बीते कई दिनों से मौसम काफी गर्म हो गया था। लेकिन फिर से उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएँ चलना शुरू हुई हैं जिसके चलते राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश के तापमान में व्यापक गिरावट दर्ज की गई है। इन हवाओं के प्रभाव से पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में भी तापमान में हल्की कमी आने से मौसम में सुधार हुआ है। उत्तर-पश्चिमी भारत और मध्य भारत में तापमान में कमी का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

पूर्वोत्तर भारत के मौसम का ज़िक्र करें तो यहाँ असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मणिपुर में भी हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहेगी।

देश के बाकी सभी हिस्सों में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा।

मुंबई सहित कोंकण-गोवा क्षेत्र और तटीय कर्नाटक के भागों में भी तापमान में कमी आने की संभावना है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try