Skymet weather

23 फरवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान: दिल्ली सहित मैदानी राज्यों में गिरेगा पारा

February 22, 2017 5:00 PM |

 

उत्तर भारत में बना पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल रहा है जिससे जम्मू कश्मीर में मौसमी हलचल कम हो जाएगी। हालांकि एक-दो स्थानों पर वर्षा या बर्फबारी आपको कल भी देखने को मिल सकती है। इस बीच शेष उत्तर भारत में मौसम शुष्क होगा और दिन में तेज़ धूप बनी रहेगी।

इसके साथ ही पहाड़ों से होकर मैदानी राज्यों और मध्य भारत तक पहुँचने वाली ठंडी हवाओं का प्रभाव बृहस्पतिवार को बढ़ेगा जिससे इन भागों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

यह हवाएँ पूर्वी भारत में भी मौसम को प्रभावित करेंगी और पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड तथा बिहार में इसके चलते पारा गिरेगा।

पूर्वोत्तर राज्यों में असम से बांग्लादेश तक एक ट्रफ बन गई है जिसके चलते अरुणाचल प्रदेश में मध्यम वर्षा जारी रहने के आसार हैं। शेष भागों में हल्की बारिश हो सकती है।

इधर कोंकण क्षेत्र पर भी एक ट्रफ बनी हुई है जिसके प्रभाव से केरल में एक-दो स्थानों पर वर्षा के आसार हैं। शेष दक्षिणी राज्यों में मौसम शुष्क बना रहेगा। रायलसीमा, कर्नाटक और तेलंगाना में न्यूनतम तापमान में कल बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try