Skymet weather

24 फरवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान: बंगलुरु, चेन्नई, मुंबई और दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी

February 23, 2017 4:30 PM |

 

उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी भागों में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। हालांकि जम्मू कश्मीर में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा शुक्रवार को भी दर्ज की जा सकती है। मैदानी क्षेत्रों में साफ मौसम के चलते दिन और रात के तापमान में फिर से हल्की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। दूसरी ओर पूर्वी भारत के राज्यों में ठंडी हवाओं का प्रभाव बना रहेगा जिससे तापमान में गिरावट का सिलसिला कल भी देखने को मिलेगा।

मध्य भारत के राज्यों में मौसम में किसी विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। इन राज्यों में बीते दिनों की तरह ही मौसम गर्म तथा शुष्क बना रहेगा।

पश्चिमी तटों पर फिर से हवाओं का रुख बदल रहा है। गुजरात से लेकर कोंकण-गोवा तक उत्तर-पूर्वी गर्म और उमस भरी हवाएँ चलेंगी जिससे इन भागों में तापमान तेज़ी से ऊपर जाएगा। मुंबई में पारा 35 के पार पहुँच सकता है जिससे यहाँ दिन बेहद गर्म हो सकता है।

दक्षिण भारत के भागों में भी मौसम का रुझान इसी तरह रहेगा। बंगलुरु सहित कई इलाकों में दिन का तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक बना रह सकता है। हालांकि चेन्नई में पारा सामान्य के आसपास बना रहेगा।

दक्षिण से पूर्वोत्तर का रुख करें तो यही क्षेत्र ऐसा है जहां इस समय बारिश हो रही है। हालांकि कल यहाँ भी बारिश में व्यापक कमी आएगी। लेकिन पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में अगले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर बौछारें दर्ज की जा सकती हैं।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try