Skymet weather

28 फरवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान: गुजरात व मुंबई में गिरेगा पारा, पंजाब तथा दिल्ली में हो सकती है बारिश

February 27, 2017 3:26 PM |

 

उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू कश्मीर पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहुँच गया है। इस सिस्टम के चलते मध्य पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हो गया है। इन दोनों सिस्टमों के प्रभाव से जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अधिकांश स्थानों पर बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

इसके अलावा पंजाब और उत्तरी हरियाणा में भी हल्की बारिश हो सकती है। राजधानी दिल्ली में बादलों का प्रभाव बढ़ेगा और कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की वर्षा देखने को मिल सकती है। इस बदलाव के पहले दिल्ली में दिन का तापमान और ऊपर जाएगा जिससे मंगलवार की दोपहर काफी गर्म होगी।

देश के मध्य भागों के मौसम का ज़िक्र करें तो यहाँ गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश और मुंबई सहित तटीय महाराष्ट्र में दिन का तापमान कुछ नीचे जाएगा जबकि छत्तीसगढ़ और ओड़ीशा में दिन में पारा ऊपर जा सकता है।

पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में अधिकांश जगहों पर मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि उत्तरी बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश तथा असम में कहीं-कहीं बादल छाए रहने की संभावना है। इन भागों में दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है।

दक्षिण भारत में मौसम में कुछ सक्रियता देखी जा सकती है। एक ट्रफ रेखा दक्षिणी कोंकण से केरल तक बनी हुई जबकि एक ट्रफ दक्षिणी तमिलनाडु के पास दिखाई दे रही है।

इसके चलते दक्षिणी तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में भी कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try