Skymet weather

06 फरवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान: कश्मीर में बर्फबारी, हरियाणा, पंजाब तथा दिल्ली में वर्षा के आसार

February 5, 2016 6:00 PM |

 

एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित कर रहा है। यह सिस्टम इस समय उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू कश्मीर के पास बना हुआ है। इसके प्रभाव से बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र आगे बढ़ते हुए उत्तरी राजस्थान और इससे सटे हरियाणा के पास पहुंच गया है। जम्मू कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। एक-दो जगहों पर भारी हिमपात भी हो सकता है। मैदानी भागों में भी मौसम बदलेगा। उत्तरी राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में शनिवार की शाम को गरज के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। शाम के समय ही दिल्ली में भी बौछारों का झोंका देखने को मिल सकता है। इस मौसमी परिदृश्य के चलते उत्तर भारत के सभी भागों में न्यूनतम तापमान बढ़ेगा जबकि दिन के तापमान में हल्की कमी होने के आसार हैं।

मध्य, पश्चिम और पूर्वी भारत के भागों में इस समय सुबह के तापमान में कमी के चलते अच्छी ठंडक महसूस हो रही है। लेकिन उत्तर भारत को प्रभावित कर रहे इन मौसमी सिस्टमों के आगे बढ़ते ही देश के पूर्वी, मध्य और पश्चिमी हिस्सों में भी सुबह का तापमान बढ़ जाएगा। यहां मध्य भारत पर बने एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते मध्य और पूर्वी राज्यों में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा।

मौसमी हलचल के अभाव में पूर्वोत्तर राज्यों में भी आसमान साफ और मौसम शुष्क बना रहेगा।

प्रायद्वीपीय भारत में अधिकत तापमान 35 डिग्री को पार कर रहा है जिसके चलते इन भागों में मौसम बेहद गर्म बना रह सकता है।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी होगी और यह 09 डिग्री पर पहुंच जाएगा। दिन में पारा 23 डिग्री पर बना रहेगा।

मुंबई में 30 डिग्री तापमान के साथ दिन गर्म बना रहेगा। 16 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सुबह खुशगवार होगी।

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try