Skymet weather

11 जनवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान: उत्तर, पूर्व और मध्य भारत में गिरेगा पारा, अरुणाचल में बर्फ पड़ने के आसार

January 10, 2017 4:00 PM |

 

उत्तर और उत्तर-पश्चिमी दिशा से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते मैदानी राज्यों में न्यूनतम तापमान काफी नीचे चला गया है। तापमान में व्यापक गिरावट के चलते पंजाब, दक्षिण-पश्चिमी हरियाणा और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना है।

सर्द हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी, जिससे इन भागों में कई जगह पाला पड़ने की आशंका है।

मध्य और पूर्वी भागों को भी उत्तर से चल रही ठंडी हवाएँ प्रभावित कर रही है जिससे इन राज्यों में अगले 24 घंटों के दौरान रात के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

पूर्वोत्तर में अरुणाचल प्रदेश के पहाड़ों पर कुछ भागों में हल्की वर्षा होने या बर्फ पड़ने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत के शेष हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

इधर अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह पर कुछ इलाके कल भी बारिश में भीगते रहेंगे। यहाँ बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों पर बने गहरे निम्न दबाव के प्रभाव से बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।

दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में केरल एकमात्र ऐसा राज्य होगा जहां एक-दो स्थानों पर वर्षा दर्ज की जाएगी जबकि शेष भागों में मौसम शुष्क ही बना रहेगा।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try