Skymet weather

20 जनवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा, पंजाब, दिल्ली में कड़ाके की ठंड और कोहरे के आसार

January 19, 2017 7:14 PM |

 

जम्मू कश्मीर के पास बना पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी दिशा में आगे निकल गया है जिससे आखिरकार उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों में लोगों को लंबे इंतेजार के बाद निरंतर बारिश और हिमपात से राहत मिली है। हालांकि जम्मू कश्मीर के ऊंचे इलाकों में एक-दो स्थानों पर वर्षा और बर्फबारी कल भी जारी सकती है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में शुक्रवार को मौसम शुष्क होगा

इस बीच उत्तर-पश्चिमी भारत के भागों में लगातार बर्फीली हवाएँ चलती रहेंगी जिससे शीतलहर जैसे हालत बने रह सकते हैं। उत्तर भारत के राज्यों में अगले 2 दिनों तक तापमान में किसी बदलाव और ठंड से राहत की उम्मीद कम ही है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है।

इस बीच मध्य भारत के भागों पर एक एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इस सिस्टम के प्रभाव से दक्षिणी मध्य प्रदेश, उत्तरी महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है।

पूर्वोत्तर राज्यों में अगले 24 घंटों तक कोई विशेष मौसमी हलचल संभावित नहीं है इन राज्यों में मौसम शुष्क ही बना रहेगा।

दक्षिण का रुख करें तो यहाँ दक्षिणी अंडमान सागर पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम से बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों तक एक ट्रफ रेखा भी बनी हुई है। इस सिस्टम के प्रभाव से अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम वर्षा जबकि दक्षिणी तमिलनाडु में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ वर्षा होने के आसार हैं।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try