Skymet weather

महाराष्ट्र का 8 दिसम्बर के लिए मौसम पूर्वानुमान: विदर्भ और मध्य महाराष्ट्र में सुबह के समय जारी रहेगी ठंडक

December 7, 2016 2:32 PM |

 

महाराष्ट्र के सभी भागों में आसमान मुख्य रूप से साफ और मौसम शुष्क रहेगा। राज्य के मौसम में विशेष बदलाव के आसार फिलहाल नहीं हैं। मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ के न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी हो सकती है। लेकिन इन भागों में सुबह की ठंडक बरकरार रहेगी। अहमदनगर में बुधवार की सुबह सबसे कम 7.4 डिग्री सेल्सियस पारा रिकॉर्ड किया गया।

दूसरी ओर तटीय भागों में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। जिससे इन इलाकों में दिन काफी गर्म रहेगा। हालांकि अधिकतम तापमान में अगले 24 घंटों के दौरान कुछ कमी दर्ज की जाएगी जिससे हल्की राहत मिलने की संभावना है।

मुंबई में अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आसपास जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

पुणे में 28 डिग्री तापमान के साथ दिन खुशनुमा होगा। सुबह पारा होगा 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास ।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try