Skymet weather

28 मार्च के लिए मौसम पूर्वानुमान: गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश में लू का प्रकोप शुरू

March 27, 2017 3:10 PM |

 

स्काइमेट ने मॉनसून 2017 के लिए पूर्वानुमान आज जारी कर दिया। इसके मुताबिक भारत में वर्ष 2017 की मॉनसून अवधि में 95 फीसदी बारिश की संभावना है, जो औसत से कम है। स्काइमेट के आंकलन के अनुसार इस वर्ष दीर्घावधि औसत के 887 मिलीमीटर के तुलना में कम वर्षा यानि 90 से 95 फीसदी बारिश की संभावना 25% है।

फिलहाल एक नज़र देशभर के मौसमी परिदृश्य पर:

शुरुआत उत्तर भारत से। जम्मू कश्मीर के पास एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके प्रभाव से जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें गिरने की संभावना है।

Related post: मॉनसून 2017: सामान्य से कमज़ोर प्रदर्शन की संभावना-स्काइमेट

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से विकसित हुआ चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र इस समय मध्य पाकिस्तान पर है। लेकिन यह उत्तर के मैदानी राज्यों के मौसम को फिलहाल प्रभवित नहीं करेगा। दिल्ली सहित सभी मैदानी राज्यों में मौसम शुष्क बना रहेगा। गंगा के मैदानी क्षेत्रों में गर्म और शुष्क हवाएँ चलेंगी।

राजस्थान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों से लेकर, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश और विदर्भ क्षेत्र में लू का प्रभाव बना रहेगा।

पूर्वोत्तर भारत का रुख करें तो यहाँ पूर्वी बिहार और उससे सटे भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें दर्ज की जा सकती हैं।

देश के शेष भागों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

चलते चलते डाल लेते हैं देश के प्रमुख शहरों में बढ़ते तापमान पर एक नज़र:

Related post: मोदी कार्यकाल का चौथा मॉनसून, प्रगति की आशा और कम वर्षा के बीच खेल जारी

दिल्ली और लखनऊ में अधिकतम तापमान रहेगा 37 डिग्री जबकि कोलकाता में 35 डिग्री तापमान बना रहेगा।

अहमदाबाद और हैदराबाद में 40 डिग्री तापमान के साथ भीषण गर्मी होगी। मुंबई में 37 डिग्री तापमान रहेगा।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try