Skymet weather

24 मई के लिए मौसम पूर्वानुमान: दिल्ली में बारिश के आसार, तेलंगाना में लौटा लू का कहर

May 23, 2016 5:11 PM |


 

राजस्थान में आसमान छू रहा तापमान गिरा, तेलंगाना में लू की वापसी।

उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू कश्मीर पर बना पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के पर्वतीय भागों को प्रभावित कर रहा है। मंगलवार को भी इसके चलते जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश हो सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तरी राजस्थान और उससे सटे पंजाब पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हुआ है, जो पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में गरज के साथ हल्की वर्षा दे सकता है।

इस सिस्टम से एक ट्रफ रेखा उत्तर प्रदेश और झारखंड के ऊपर से गंगीय पश्चिम बंगाल तक पहुँच रही है। इसके प्रभाव से हिमालय के तराई वाले भागों में वर्षा होने की संभावना है।

इधर गंगीय पश्चिम बंगाल के ऊपर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दिखाई दे रहा है। इसके प्रभाव से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में गरज के साथ बौछारें दर्ज की जा सकती हैं। देश के पूर्वोत्तर राज्यों में मंगलवार को भी कुछ स्थानों पर वर्षा की जारी रहेगी।

भीषण रूप से तप रहे पश्चिमी और मध्य भारत के कुछ भागों में लू से बहुप्रतीक्षित राहत मिली है। अरब सागर से आने वाली आर्द्र हवाओं के प्रभाव से गुजरात के कई क्षेत्रों, दक्षिणी और पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में तापमान में अच्छी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि राजस्थान के कुछ भागों, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, विदर्भ और तेलंगाना में कल भी लू जारी रहेगी।

इस बीच अरब सागर के मध्य पश्चिम में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हो रहा है जिसके प्रभाव से पश्चिमी तटों पर आर्द्र हवाओं का प्रवाह बहेगा परिणामस्वरूप महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल सहित पश्चिमी तटों पर प्री-मॉनसूनी बारिश दर्ज की जाएगी।

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try