Skymet weather

6 मई के लिए मौसम पूर्वानुमान: कोलकाता, बंगलुरु और हैदराबाद में बारिश जारी रहेगी

May 5, 2016 4:00 PM |

 

पश्चिमी विक्षोभ और इसके प्रभाव से विकसित हुआ चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर भारत के भागों से आगे निकलते हुए अब निष्प्रभावी हो गए हैं।

हालांकि इन सिस्टमों के शेष रह गए प्रभाव से जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड में शुक्रवार को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्शा हो सकती है।
मैदानी भागों में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है।

इधर पूर्वी भारत में उत्तर प्रदेश के पूर्वी क्षेत्रों पर बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी निष्प्रभावी हो गया है। जिससे पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखण्ड में बारिश की गतिविधियों में व्यापक कमी आएगी।

दूसरी तरफ असम और मेघालय पर हवाओं में बना चक्रवाती क्षेत्र और सशक्त होगा। और जैसा कि स्काईमेट ने अनुमान जताया था पूर्वोत्तर राज्यों में फिर से बारिश ज़ोर पकडे़गी।

यहां इस सिस्टम से उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश तक एक ट्रफ बनी हुई है। इसके चलते ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

मध्य से लेकर दक्षिण भारत तक पूर्वी और पश्चिमी हवाएं अभी भी आपस में टकरा रही हैं। जिससे मराठवाड़ा से कोमोरिन तक विंड डिसकन्टीन्यूटी बनी हुई है। इसके प्रभाव से विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें गिर सकती हैं।

केरल और आंतरिक तमिलनाडु में एक-दो स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं।

बारिश की गतिविधियों के चलते देश के लगभग सभी भागों में तापमान सामान्य के आसपास आ गया है। शुक्रवार को लू जैसी स्थिति की संभावना फिलहाल नहीं है।

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try