Skymet weather

27 अक्टूबर के लिए मौसम पूर्वानुमान: चक्रवात ‘क्यांत’ के चलते आंध्र प्रदेश में होगी बारिश

October 26, 2016 2:50 PM |

 

चक्रवात ‘क्यांत’ लगातार पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस समय यह विशाखापत्तनम से 400 किलोमीटर दूर मध्य-पश्चिम-मध्य में दिखाई दे रहा है।

गंगीय पश्चिम बंगाल, ओड़ीशा, आंध्र प्रदेश के तटीय भागों और तेलंगाना में कुछ स्थानों पर बृहस्पतिवार को हल्की बारिश होने के आसार हैं।

चक्रवात के प्रभाव से ओड़ीशा और आंध्र प्रदेश के तटीय भागों में भीषण हवाएँ जल्द चलना शुरू होंगी। तूफानी हवाओं से तटीय भागों में नुकसान की आशंका है। बारिश भी धीरे-धीरे ज़ोर पकड़ेगी।

प्रायद्वीपीय भारत के शेष भागों की बात करें तो तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने के आसार हैं। इन भागों के तापमान में वृद्धि दर्ज की जा सकती है।

पूर्वोत्तर राज्यों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मेघालय और उससे सटे भागों पर दिखाई दे रहा है। इस सिस्टम के चलते पूर्वोत्तर भारत के भागों में कुछ स्थानों पर वर्षा दर्ज किए जाने की संभावना है।

समूचे उत्तर भारत के मैदानी भागों और मध्य भारत में उत्तर-पश्चिम से शुष्क हवाओं का प्रवाह लगातार बना हुआ है। कल भी इसमें परिवर्तन नहीं होगा। आसमान भी साफ और मौसम शुष्क बना रहेगा।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

Hurry!!! To make Skymet Weather the "Website Of The Year 2016" under "Weather and Traffic" category, vote here https://websiteoftheyear.co.in/skymetweather

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try