Skymet weather

[Hindi] बिहार के पूर्वी हिस्सों में थमी बारिश, पूर्वोत्तर राज्यों में वर्षा बढ़ने के आसार

March 25, 2017 7:27 PM |

Bihar Rainबीते 24 घंटों के दौरान बिहार के उत्तर पूर्वी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है। बिहार और उससे सटे उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल पर हवाओं में एक चक्रवाती क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम से एक ट्रफ रेखा उत्तरी केरल तक पहुँच रही है। देश में इस समय जहां मौसमी गतिविधियां लगभग शांत हैं वहीं पूर्वोत्तर राज्यों और इससे सटे बिहार में बारिश दर्ज की गई है।

बिहार में बारिश की गतिविधियां विशेषकर भागलपुर में 13 मिलीमीटर, दरभंगा और पुर्णिया में 3 मिलीमीटर बारिश मौसम केन्द्रों पर रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा सुपौल, अररिया और किशनगंज में भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिली हैं। राज्य के बाकी हिस्सों में साफ और शुष्क मौसम जारी है जबकि पूर्वी और उत्तरी बिहार में भी बारिश की गतिविधियां आज शाम के बाद शांत हो जाएंगी। बारिश बंद होने के बाद उत्तर-पूर्वी जिलों में फिर से तापमान में बढ़ोत्तरी का क्रम शुरू होगा।

बिहार पर बना चक्रवाती सिस्टम धीरे-धीरे पूर्वी दिशा में आगे बढ़ रहा है जिससे राज्य में कल यानि रविवार से मौसम फिर से साफ हो जाएगा। सिस्टम के पूर्ववर्ती होने के चलते सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और नागालैंड जैसे पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश का ज़ोर बढ़ने की संभावना है। इससे पहले बीते 24 घंटों के दौरान असम के ग्वालपाड़ा में भारी वर्षा हुई है। यहाँ मौसम केंद्र ने 44 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। इन भागों में एक-दो स्थानों पर मध्यम बारिश भी हो सकाइट है।

Image credit:

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try