Skymet weather

[Hindi] पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में कुछ स्थानों पर वर्षा के आसार

September 30, 2016 3:21 PM |

Kolkata Rain BBC 600पूर्वी भारत के राज्यों में बीते कई दिनों के दौरान कई जगह अच्छी बारिश दर्ज की गई। हालांकि अच्छी बारिश के बावजूद पूर्वी भारत अभी भी सामान्य मॉनसूनी बारिश के मामले में पिछड़ रहा है। बिहार में अब तक सामान्य से 4 प्रतिशत कम मॉनसूनी वर्षा दर्ज की गई है जबकि झारखंड सामान्य से महज़ कुछ अंतर से ही आगे है।

इस समय के मौसमी परिदृश्यों के अनुसार गंगा के मैदानी क्षेत्रों से अरुणाचल प्रदेश तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। इस मौसमी सिस्टम के चलते पूर्वी भारत में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड में एक-दो स्थानों पर मध्यम बारिश के भी आसार हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर जबकि बिहार में कहीं-कहीं हल्की मॉनसूनी बौछारें दर्ज की जा सकती हैं। हालांकि संभावित मौसमी गतिविधि को दर्शाने वाले कई मॉडल संकेत दे रहे हैं कि आगामी 24 घंटों के पश्चात इन सभी भागों में बारिश में कमी आ जाएगी।

<div id="div-clmb-ctn-216046-1" style="float:left;min-height:2px;width:100%;" data-slot="216046" data-position="1" data-section="0" class="colombia"></div>

पूर्वोत्तर भारत में भी मौसम का हाल कमोबेस ऐसा ही बना हुआ है। नागालैंड और उससे सटे भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम के प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर हल्की जबकि कहीं-कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में बारिश में कमी आने के आसार हैं। बारिश कम होने से इन भागों के तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। पारा ऊपर जाने और अधिक आर्द्रता बने रहने के चलते इन क्षेत्रों में मौसम गर्म और उमसभरा होगा।

Image credit: bbc.com
कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try