Skymet weather

[Hindi] उत्तर भारत को 16 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ करेगा प्रभावित

February 14, 2016 1:00 PM |

Snowfall in KashmirUpdated on February 14, 2016: उत्तर भारत को 16 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ करेगा प्रभावित

हाल ही में एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू कश्मीर के अधिकांश स्थानों पर बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई है। गुलमर्ग, पहलगाम और श्रीनगर सहित राज्य के कई इलाकों में अच्छी बर्फ पड़ी है। हिमाचल प्रदेश में भी कई जगहों पर पर्याप्त मात्र में बर्फबारी देखने को मिली है। उत्तरखंड के कुछ इलाकों में बारिश की गतिविधियां हुईं और खाईं कहीं बर्फबारी भी दर्ज की गई।

इससे पहले आए पश्चिमी विक्षोभ के चलते भी हिमाचल प्रदेश में अच्छी बारिश दर्ज की गई थी। विशेषकर राज्य की राजधानी शिमला में बर्फ की चादर फैल गई थी।

अब वर्तमान सिस्टम पूर्वी दिशा में आगे निकल रहा है। लेकिन इसके पीछे-पीछे एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के पर्वतीय इलाकों के करीब आता दिखाई दे रहा है, जो 16 फरवरी की शाम से उत्तर भारत के पर्वतीय भागों में ताज़ा बारिश और बर्फबारी देगा।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिम से आ रहे आगामी मौसमी सिस्टम के चलते जम्मू कश्मीर के अधिकांश भागों में बारिश और बर्फबारी दर्ज की जाएगी। हिमाचल प्रदेश में भी कई जगहों पर अच्छी बारिश और बर्फबारी दर्ज किए जाने का अनुमान है।

जहां हाल ही में आए दो पश्चिमी विक्षोभों के चलते जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर अच्छी बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई वहीं उत्तराखंड में अपेक्षाकृत कम वर्षा हुई। इसी तरह आगामी पश्चिमी विक्षोभ भी उत्तरखंड में महज़ कुछ स्थानों पर ही बारिश और बर्फबारी देगा।

पश्चिमी विक्षोभ के चलते जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में होने वाली बारिश और बर्फबारी की गतिविधियों के परिणामस्वरूप तापमान में अच्छी गिरावट देखने को मिलेगी।

Updated on February 11, 2016: जम्मू कश्मीर व हिमाचल में ताज़ा बर्फबारी, और अधिक हिमपात के आसार

बुधवार को जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई भागों में ताज़ा बर्फबारी और बारिश दर्ज की गई। स्काइमेट के अनुसार दोनों पर्वतीय राज्यों में वर्तमान गतिविधियां उत्तर में पहुंचे एक नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते हो रही हैं। हालांकि जम्मू कश्मीर में मौसमी गतिविधियां हिमाचल प्रदेश की तुलना में अधिक रहीं।

पश्चिमी विक्षोभ इस समय उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू कश्मीर के पास है। यह मौसमी सिस्टम धीरे धीरे पूर्वी दिशा में आगे बढ़ रहा है। उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों के करीब आने के बाद इस सिस्टम के चलते अगले 24 घंटों के दौरान बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां और तेज़ होने की संभावना है। स्काइमेट का अनुमान है कि दोनों पर्वतीय राज्यों जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी जारी रहेगी। एक-दो स्थानों पर भारी हिमपात होने की भी संभावना है। उत्तरखंड में कुछ स्थानों पर वर्षा और हिमपात का अनुमान है।

इन मौसमी गतिविधियों के बीच अधिकतम तापमान में व्यापक कमी आई है और यह बृहस्पतिवार को सामान्य से नीचे पहुँच गया। दिन के तापमान में आगामी 24 घंटों के दौरान कुछ और गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम के बदले तेवर ने न्यूनतम को बढ़ा दिया है और यह इस समय सामान्य के आसपास बना हुआ है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों में इस बार शुरू हुआ बारिश और बर्फबारी का दौर लंबा चलने वाला है। वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ के अगले 24 घंटों में आगे निकलते ही एक नया पश्चिमी विक्षोभ जल्द ही उत्तर भारत के करीब पहुंचेगा जिससे मौसमी गतिविधियां जारी रहेंगी।

बुधवार की सुबह 8:30 बजे के बाद 24 घंटों की अवधि में प्रमुख भागों में दर्ज की बारिश और बर्फबारी के आंकड़े नीचे दिए जा रहे हैं:

Table--Rainfall in Jammu and Kashmir

Image Credit: shrinews.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try