Skymet weather

[Hindi] उत्तर भारत के पहाड़ों पर जारी रहेगा शुष्क और सुहाना मौसम

August 27, 2015 3:54 PM |

Shimla पिछले कुछ दिनों से उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों में मौसम सुहावना बना हुआ है। जम्मू-कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश में दिन में धूप खिल रही है जबकि रात में हल्की सर्दी महसूस की जा रही है। अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक आसमान इसी तरह साफ और मौसम सुहावना बना रहेगा।

उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों में अगस्त और सितंबर में आमतौर पर सामान्य बारिश होती रहती है। जबकि हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर बीते कुछ दिनों से शुष्क मौसम का दीदार कर रहे हैं। मॉनसून की अक्षीय रेखा इस समय अपनी सामान्य स्थिति से अधिक उत्तरवर्ती हुई है और यह हिमालय की तराई के करीब है। जिसके चलते इन दोनों खूबसूरत वादियों वाले राज्यों में मौसम शुष्क हो गया है और बारिश नदारद है।

पश्चिमी विक्षोभ भी इस समय इन क्षेत्रों पर नहीं और विशेष बादल भी नहीं देखे जा रहे जिससे चलते यहाँ मौसम स्थिर हो गया है और कोई मौसमी हलचल नहीं हो रही है। जम्मू-कश्मीर में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर चला गया है। बुधवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पहलगाम और गुलमर्ग जैसे रमणीक पर्यटन स्थलों पर भी दिन का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश में भी इसी तरह का मौसम है। पहाड़ी राज्य के खूबसूरत शहर शिमला में दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज किया गया जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक है। इन दोनों राज्यों में न्यूनतम तापमान सामान्य है और रात में हल्की सर्दी महसूस की जा रही है।

स्काइमेट का अनुमान है कि मॉनसून की अक्षीय रेखा अगले कुछ दिनों तक हिमालय के तराई वाले भागों में बनी रहेगी जिससे इन भागों में मौसम इसी तरह से शुष्क बने रहने की संभावना है। स्थानीय मौसमी हलचल की स्थिति में छिटपुट जगहों पर हल्की बारिश भले देखने को मिले लेकिन कोई विशेष वर्षा फिलहाल संभव नहीं है। जिससे तापमान में कोई विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा।

अगर आप उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश की खूबसूर वादियों में इस सप्ताह के अंत में भ्रमण की योजना बना रहे हैं तो मौसम पूरी तरह आपके साथ है।

Image credit : Kesaritravels

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try