Skymet weather

[Hindi] दिल्ली में गर्मी का विकराल रूप, जल्द राहत के आसार नहीं

May 24, 2015 4:42 PM |

Hot WEATHER Delhi_The Hinduपिछले दो दिनों से लू की चपेट में आए दिल्ली और आसपास के भागों पर अगले कुछ दिनों तक गर्मी का शिकंजा और कसता जाएगा। दिन में सीजन का सबसे अधिक तापमान दर्ज किए जाने के बाद संभावना है कि अगले 48 घंटों तक मौसम का मिजाज़ परेशान करने वाला ही होगा। उत्तर भारत में कोई मौसमी गतिविधि फिलहाल दिखाई नहीं दे रही है इसलिए जल्द किसी राहत के आसार नहीं हैं। स्काइमेट के अनुसार भीषण गर्मी का प्रकोप अगले एक हफ्ते तक जारी रहेगा।

शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में सीजन का सबसे उच्चतम तापमान 44.5°C दर्ज किया गया जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक है। जबकि पालम में 46.2 डिग्री सेल्सियस के साथ लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

इस समय मध्य पाकिस्तान और राजस्थान से शुष्क और गर्म उत्तर पश्चिमी हवाएँ चल रही हैं, जहां अधिकतम तापमान 49 डिग्री के आसपास पहुँच गया है। इन हवाओं के चलते दिन और रात के तापमान में और वृद्धि होने के आसार हैं।

हालांकि उत्तर भारत के भागों में पहुँच रही हवाओं के रूख में बदलाव होने के आसार हैं, उत्तर पश्चिम के बजाय अब दक्षिण पश्चिम से हवाएँ चलेंगी जिससे हो सकता है कि पारा ऊपर ना जाए लेकिन इससे हवा में नमीं थोड़ा बढ़ जाएगी, जो दिल्ली वालों का मौसम और असहज करेगी।

दिल्ली और आसपास के भागों में दर्ज किए गए तापमान पर एक नज़र:

Table-Temperatures-in-Delhi2






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try