Skymet weather

[Hindi] हिमालय के तराई वाले भागों में बारिश जारी रहने की संभावना

October 12, 2015 4:47 PM |

Rain in Gorakhpurसिक्किम से लेकर बंगाल की खाड़ी तक एक ट्रफ बनी हुई है। इसके अलावा एक और ट्रफ रेखा उत्तर-पश्चिमी अरुणाचल प्रदेश, असम, उत्तरी बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश होते हुए हिमालय के तराई वाले भागों तक भी बन रही है। मौसम के इस बदलते परिदृश्य से हिमालय के तराई क्षेत्रों में कहीं आंशिक बादल तो कहीं घने बादल छा रहे हैं। साथ ही इन भागों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। बादल छाने और बारिश होने के चलते इन भागों के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है।

यह ट्रफ आने वाले कुछ समय में उत्तरी हिमालय की तरफ बढ़ेगी और पश्चिमी विक्षोभ के साथ मिल जाएगी। पश्चिमी विक्षोभ इस समय उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू कश्मीर के पास है, और धीरे-धीरे पूर्व की तरफ बढ़ रहा है।

बीते 24 घंटों के दौरान इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बारिश की गतिविधियां हुई हैं। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 3 मिलीमीटर की हल्की वर्षा देखने को मिली जबकि इससे सटे महराजगंज में भारी बारिश हुई है जहां मौसम केंद्र ने 72 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की है।

स्काइमेट का अनुमान है कि उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश से पश्चिम बंगाल तक हिमालय के तराई वाले क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं। ट्रफ के उत्तर-पश्चिम में बढ़ने और इसके पश्चिमी विक्षोभ से मिलने के कारण उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी मौसम बदलेगा। उत्तराखंड में अगले 24 घंटों के बाद जबकि हिमाचल प्रदेश में 36-48 के बाद बारिश दर्ज की जा सकती है। जम्मू-कश्मीर में भी कहीं-कहीं हल्की वर्षा का अनुमान है।

Image Credit: inextlive.jagran.com

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try