Skymet weather

[Hindi] दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में दिन होंगे गर्म

February 25, 2017 7:29 PM |

Delhi gradual increase in temperatureइस समय उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों में सुबह और रात में मौसम जहां शीतल हो रहा है वहीं दिन में खिली धूप और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते यहा सुहावना बना हुआ है। उत्तर के पहाड़ों से आ रही शीतल हवाओं के चलते दिल्ली सहित उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में मौसम का यह रुझान देखने को मिल रहा है। लेकिन अब मौसम रुख बदलना चाह रहा है। बसंत ऋतु की बहार धीरे-धीरे गर्मियों के आगोश में खोती हुई नज़र आएगी। हालांकि सुबह और रात के समय मौसम खुशनुमा ही रहेगा।

स्काइमेट के अनुसार उत्तर भारत से मैदानी राज्यों में पहुँचने वाली ठंडी हवाओं में अब ब्रेक लगाने वाली है। इन भागों में अपेक्षाकृत गर्म और आर्द्र हवाओं का प्रभाव बढ़ेगा जिससे तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी। बीते 48 घंटों से दिल्ली सहित पंजाब और हरियाणा तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक तेज़ हवाएँ चल रही थीं। धूल उड़ा रही इन हवाओं की गति पर अब ब्रेक लगेगी क्योंकि राजस्थान पर एक एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसी सिस्टम के चलते हवाओं की रफ्तार पर ब्रेक लगेगी।

इस बदलाव के चलते पंजाब से लेकर हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान तक दिन और रात के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी होगी। अगले 24 से 48 घंटों तक तापमान में बढ़ोत्तरी धीरे धीरे होगी जबकि उसके बाद अधिकतम तापमान तेज़ी से बढ़ते हुए 30 डिग्री के पार पहुँच जाएगा।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 27 या 28 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के करीब पहुँचने वाला है जिसके चलते उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी भागों में शीतल हवाओं का प्रवाह बंद होगा और इसकी जगह गर्म हवाएँ चलना शुरू होंगी। इससे जल्द ही दिल्ली में गर्मी की जल्द शुरुआत हो सकती है। इससे पहले भी पिछले 3-4 दिनों के पूर्व दिल्ली सहित मैदानी राज्यों में पारा तेज़ी से बढ़ते हुए 32 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था जो दिल्ली के लिए असामान्य है। सामान्य से अधिक तापमान के चलते ही वर्ष 2017 का फरवरी महीना तुलनात्मक रूप में काफी गर्म माना जा रहा है।

Image credit: TravelDPlance

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try