Skymet weather

[Hindi] दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिम भारत में कड़ाके की ठंड का अब भी इंतज़ार

December 7, 2016 3:01 PM |

Delhi Cold wave The Hindu 600दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिम भारत के भागों में कड़ाके की ठंड की प्रतीक्षा अभी भी बनी हुई है। दिल्ली के सफदरजंग में बुधवार की सुबह का तापमान रहा 11.2 डिग्री सेल्सियस जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। पालम में भी सामान्य से 1 डिग्री अधिक 11 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। हालांकि बीते 24 से 48 घंटों के दौरान दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिम भारत के भागों में हल्की उत्तर-पश्चिमी हवाओं के बने प्रवाह के चलते सुबह के समय सर्दी महसूस की जा रही है।

राजधानी दिल्ली के अलावा चंडीगढ़ में भी कंपाने वाली सर्दी गायब है। इस समय उत्तर भारत के इस खूबसूरत शहर में जहां न्यूनतम तापमान लगभग 6-7 डिग्री सेल्सियस के बीच होना चाहिए वहीं बुधवार को यह सामान्य से 3 डिग्री अधिक 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पंजाब के अमृतसर में सामान्य से 3 डिग्री अधिक 7.7 डिग्री पारा रिकॉर्ड किया गया। जयपुर में 11.2 डिग्री पारा रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य है।

लेकिन इस मौसमी परिदृश्य के बीच हरियाणा के नारनौल में कड़ाके की ठंड रही क्योंकि यहाँ तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। बुधवार को यहाँ न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फिलहाल पंजाब से लेकर हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मध्यम से घना कोहरा छा रहा है। कोहरे का प्रभाव आने वाले 24 से 48 घंटों के दौरान भी बना रहेगा। वर्तमान मौसमी परिदृश्य के अनुसार इन भागों के दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है।

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों के तापमान में अगले 3-4 दिनों तक कोई कमी फिलहाल संभावित नहीं है। यानि कि कड़की सर्दी अगले कुछ दिनों तक इन भागों से गायब ही रहेगी। इस बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ 9 दिसम्बर तक उत्तर भारत के हिमालयी भागों तक पहुँच सकता है जिसके प्रभाव से मैदानी इलाकों में उत्तर-पश्चिमी हवाओं की गति मंद पड़ जाएगी। उत्तर-पश्चिमी शुष्क और ठंडी हवाओं के अभाव में कोहरे का प्रभाव बने रहने और ठंड में कमी रहने की संभावना है।

Image credit : The Hindu

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try