Monsoon Update: केरल में थमेगी नहीं प्री-मानसून बारिश, आने वाले दिनों में और बरसेंगे बादल

By: Skymet team | Edited By:
Apr 28, 2025, 7:53 PM
WhatsApp icon
thumbnail image

प्री-मानसून सीजन के दौरान केरल में अब तक बारिश की स्थिति काफी अच्छी रही है। 1 मार्च से 27 अप्रैल के बी, केरल में सामान्य से 39% ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। सबसे अच्छी बात यह रही कि लगातार बारिश होने के बावजूद कहीं भी बाढ़ या गंभीर मौसम संबंधी कोई बड़ी समस्या सामने नहीं आई है। ज्यादातर बारिश हल्की से मध्यम रही है, जबकि कहीं-कहीं पर तेज बारिश भी हुई, लेकिन इससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहेगी

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल केरल का मौसम सूखा नहीं होगा। आने वाले दिनों में भी बिखरी हुई बारिश (Scattered Showers) जारी रहने की संभावना है। एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ (North-South Trough), जो मध्य भारत से लेकर तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्सों तक फैला है और आंतरिक कर्नाटक से होकर गुजरता है, केरल में बादल बनने में मदद करेगा। इसके साथ ही अरब सागर से आ रही नमी भरी हवाएँ भी बारिश की गतिविधियों को बढ़ावा देंगी।

मानसून से पहले खुशनुमा और भीगी हुई शुरुआत

हालांकि, आधिकारिक तौर पर केरल में मानसून की शुरुआत आमतौर पर 1 जून के आसपास होती है, लेकिन अभी उसमें लगभग एक महीना बाकी है। तब तक प्री-मानसून की रुक-रुक कर होने वाली बारिश जारी रहेगी। इससे न केवल मौसम सुहाना बना रहेगा, बल्कि दक्षिण-पश्चिम मानसून आने के लिए अच्छी परिस्थिति बनेगी।

author image
Skymet team

डिस्क्लेमर: यह जानकारी स्काइमेट की पूर्वानुमान टीम द्वारा किए गए मौसम और जलवायु विश्लेषण पर आधारित है। हम वैज्ञानिक रूप से सही जानकारी देने का प्रयास करते हैं, लेकिन बदलती वायुमंडलीय स्थितियों के कारण मौसम में बदलाव संभव है। यह केवल सूचना के लिए है, इसे पूरी तरह निश्चित भविष्यवाणी न मानें।

Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है