Skymet weather

13 जून 2017 के लिए मॉनसून पूर्वानुमान: मुंबई, पुणे कोलकाता और वलसाड में मॉनसून की दस्तक

June 12, 2017 7:17 PM |

 

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून कोंकण गोवा, तटीय महाराष्ट्र और कर्नाटक में पूरे ज़ोरों पर रहा। केरल, लक्षद्वीप और पूर्वोत्तर राज्यों में भी मॉनसून सक्रिय बना रहा।

आंतरिक कर्नाटक और रायलसीमा में कम मॉनसूनी बारिश हुई। तमिलनाडु में भी मॉनसून का कमजोर प्रदर्शन देखने को मिला।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में कई जगहों पर अच्छी वर्षा के चलते मॉनसूनी बारिश का आंकड़ा 11 जून तक सामान्य से 18 प्रतिशत अधिक के स्तर पर बना रहा।

महाराष्ट्र के हरनई में 143 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। होनावर में 137, मंगलोर में 104 और मुंबई के कोलाबा में 94 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।

दक्षिण भारत में सामान्य से 24 प्रतिशत अधिक, मध्य में 42 प्रतिशत अधिक और उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से 63 प्रतिशत बारिश दर्ज की गई है।

[yuzo_related]

देश की कुल बारिश में सबसे अधिक योगदान कोंकण गोवा, तटीय महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तरी तटीय ओड़ीशा, पश्चिम बंगाल और बिहार के पूर्वी हिस्सों में हुई बारिश का रहा।

मॉनसून पश्चिमी तटों और पूर्वोत्तर राज्यों में आगे बढ़ा है। इस समय एनएलएम वलसाड, नाशिक, परभणी, अदीलाबाद, नरसापुर, पारादीप, दिघा, कोलकाता और कृष्णानगर तक पहुँच गई है।

Live status of Lightning and thunderlightning-in-bengaluru

हैदराबाद सहित तेलंगाना और मुंबई, पुणे सहित मध्य महाराष्ट्र में भी मॉनसून ने दस्तक दे दी है।

अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी तटों पर अच्छी बारिश जारी रहने की संभावना है। महाराष्ट्र, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत में मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try