Skymet weather

15 जून 2017 के लिए मॉनसून पूर्वानुमान: मॉनसून नागपुर के करीब; असम, मिज़ोरम में बाढ़ का कहर

June 14, 2017 4:21 PM |

 

पूर्वोत्तर राज्यों मॉनसून पूरे चरम पर रहा। असम और मेघालय में भारी मॉनसून वर्षा हुई। शेष पूर्वोत्तर राज्यों में भी सामान्य मॉनसूनी बारिश हुई है। भारी बारिश के चलते कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात।

तटीय कर्नाटक, केरल और तेलंगाना में मॉनसून की सक्रियता बनी रही। महाराष्ट्र और आंतरिक कर्नाटक में सामान्य मॉनसून वर्षा देखने को मिली।

बीते 24 घंटों के दौरान गुवाहाटी में 106 मिलीमीटर, तेज़पुर में 92 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है। चेरापूंजी में 57 मिमी बारिश हुई। मेडक में 43, होनावर में 48 मिलिमीटर बारिश दर्ज की गई है।

पिछले 24 घंटों में अच्छी वर्षा के चलते 13 जून तक कुल मॉनसूनी बारिश का आंकड़ा सामान्य से 19 प्रतिशत ऊपर रहा।

दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में सामान्य से 29 प्रतिशत और मध्य भारत में सामान्य से 42 प्रतिशत अधिक वर्षा अब तक हुई है। पूर्वोत्तर भारत में भारी वर्षा के बावजूद बारिश का आंकड़ा सामान्य से 08 प्रतिशत पीछे है।

[yuzo_related]

मॉनसून आगे बढ़ते हुए छत्तीसगढ़ और ओड़ीशा के कुछ और भागों में पहुँच गया है। NLM इस समय वलसाड, नाशिक, परभणी, अदीलाबाद, जगदलपुर, भवानीपटना, चांदबाली, दिघा, कोलकाता और कृष्णानगर में बनी हुई है।

अगले 24 से 48 घंटों में विदर्भ सहित महाराष्ट्र के कुछ और भागों में मॉनसून दस्तक दे सकता है।

मॉनसून के संभावित प्रदर्शन की बात करें तो अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत में मूसलाधार मॉनसून वर्षा जारी रहेगी। तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और विदर्भ में मध्यम से भारी वर्षा होने के आसार हैं।

Live status of Lightning and thunderlightning-in-bengaluru

तटीय कर्नाटक में अच्छी मॉनसून वर्षा जारी रह सकती है जबकि कोंकण गोवा और केरल में चल रही वर्षा में कमी आने की संभावना है जो अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकती है।

कोलकाता सहित गंगीय पश्चिम बंगाल और ओड़ीशा में मॉनसून वर्षा हल्की बनी रहेगी।

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try