Skymet weather

[Hindi] 03-08-2015 के लिए राष्ट्रीय मौसम वीडियो रिपोर्ट

August 2, 2015 6:27 PM |


 
पश्चिम बंगाल में बारिश में कमी की संभावना है, जिससे अनुमान है कि राज्य में बाढ़ जैसे हालात में सुधार होगा। देखते हैं सोमवार को कैसा रहने वाला है मौसम...
 
उत्तरी पाकिस्तान पर बना पश्चिमी विक्षोभ इस समय जम्मू कश्मीर की ओर बढ रहा है। इसके प्रभाव से उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों में कुछ स्थानों पर वर्षा होने का अनुमान है।
उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और उससे सटे पंजाब के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, इससे निकलकर मॉनसून की अक्षीय रेखा मेरठ और सुल्तानपुर होते हुए झारखण्ड पर बने इस सिस्टम के मध्य से गुजर रही है।
 
हमारा अनुमान है कि उत्तरी राजस्थान और उससे सटे दक्षिणी पंजाब में अगले 24 घंटों के दौरान अच्छी बारिश दर्ज की जा सकती है। दिल्ली और इसके आसपास के भागों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।
 
झारखण्ड पर बना गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे कमज़ोर होकर निम्न दबाव का रूप ले लेगा। पश्चिम की दिषा में बढ़ते हुए यह लगातार अपनी क्षमता खोता रहेगा। हालांकि इसके प्रभाव से सोमवार को झारखण्ड, ओड़ीशा, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में अधिकांश जगहों पर गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं।
 
उधर पश्चिम बंगाल में बारिश में कमी आएगी जबकि पूर्वोत्तर राज्यों में अच्छी मॉनसूनी बारिश दर्ज किए जाने के आसार हैं।
 
आप देख सकते हैं कि मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से राज्य के मध्य और पश्चिमी जि़लों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है।
पश्चिती तटों पर बनी ट्रफ रेखा के प्रभाव से तटवर्ती भागों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियों की संभावना है।
 
 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try