Skymet weather

[Hindi] 12-06-2015 के लिए राष्ट्रीय मौसम वीडियो रिपोर्ट

June 11, 2015 7:37 PM |


 
दक्षिण पश्चिमी मॉनसून केरल और तमिलनाड़ू के सभी भागों पर पहुँच चुका है। कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भी मॉनसून कुछ आगे बढ़ा है। पश्चिम में रत्नागिरी में जबकि पूर्व में इसने चेन्नई में दस्तक दे दी है। चक्रवात अशोबा का मॉनसून पर कुछ नकारात्मक प्रभाव पड़ा था, जिससे पश्चिमी भागों में मॉनसून की आगे बढ़ने की गति और इसका प्रदर्शन कमज़ोर हो गया था। लेकिन चक्रवात भारत से दूर निकल गया है, जिससे मॉनसून जल्द ही अपनी लय में आ सकता है। शुक्रवार को दक्षिण भारत के ज्यादातर हिस्सों में मामूली बारिश होगी जबकि तटीय कर्नाटक में मध्यम वर्षा के आसार हैं।

बिहार और झारखण्ड पर बने चक्रवाती हवा के क्षेत्र से एक ट्रफ छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश होते हुए तमिलनाड़ु तक पहुंच रही है। इस ट्रफ के चलते बिहार के कुछ भागों, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में गरज के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।

पूर्वोत्तर राज्यों में हो रही लगातार बारिश के चलते कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। शुक्रवार को भी देश के इन भागों में मूसलाधार बारिश के लिए मौसम पूरी तरह अनुकूल दिखाई दे रहा है।

इधर उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ी भागों, खासतौर पर जम्मू कश्मीर में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

उत्तरी राजस्थान पर एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र मौसम को प्रभावित कर रहा है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवा के क्षेत्र के चलते उत्तरी राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं धूल भरी आंधी चलने और गरज के साथ बौछारें गिरने के आसार हैं।

उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी जारी रहेगी। इन भागों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना रहेगा। जिससे कल भी लोगों की राहत की आस पूरी नहीं होगी।

 
 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try