Skymet weather

[Hindi] 16-07-2015 के लिए राष्ट्रीय मौसम वीडियो रिपोर्ट

July 15, 2015 7:08 PM |


दक्षिण पश्चिम मॉनसून इस समय पूर्वी राज्यों और प्रायद्वीपीय भारत में सक्रिय है। देश के बाकी हिस्सों में मॉनसूनी गतिविधियाँ कम हैं।

एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के करीब पहुँचने वाला है। इसके चलते जम्मू कश्मीर में घने बादल दिखने शुरू हो गए हैं। गुरूवार को राज्य में हल्की बारिश की गतिविधियां संभावित हैं। शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड में भी वर्षा हो सकती है।

मॉनसून की अक्षीय रेखा इस समय हिमालय की तराई वाले भागों से बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। मॉनसून रेखा वाले क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है। उत्तरी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय और अरूणाचल प्रदेश में भारी वर्षा जारी रहने का अनुमान है।

मॉनसून रेखा शुक्रवार को दक्षिण की ओर खिसकेगी जिससे दिल्ली और आसपास के भागों में भी बारिश फिर शुरू होगी।

बिहार और इससे सटे उत्तर प्रदेष के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेष, बिहार, झारखण्ड और छत्तीसगढ़ में अच्छी मॉनसूनी बौछारें गिर सकती हैं।

चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से एक ट्रफ रेखा दक्षिण भारत तक बनी हुई है। जिससे ओडिश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाड़ु में भी मॉनसूनी बारिश की संभावना है। देश के पूर्वी तटों पर अच्छी वर्षा होगी। जबकि आंतरिक हिस्सों में छिटपुट वर्षा के आसार हैं।

पश्चिमी तटों पर कई दिनों के बाद ट्रफ रेखा सशक्त होती दिख रही है। इससे गुरूवार को केरल, कर्नाटक और कोंकण-गोवा तक अच्छी मॉनसूनी बारिश दर्ज की जा सकती है।

दिल्ली सहित उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में अधिकतम तापमान 35°C से 40°C के बीच रहेगा। वर्षा के चलते पूर्वी राज्यों में पारा 30°C से 32°C और दक्षिणी राज्यों में 35°C के आसपास बने रहने की संभावना है।

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try