Skymet weather

[Hindi] 12-10-2015 के लिए राष्ट्रीय मौसम वीडियो रिपोर्ट

October 11, 2015 5:34 PM |

 

अरब सागर में बना डीप डिप्रेशन अब कमज़ोर होते हुए डिप्रेशन बन गया है। यह इस समय उत्तर-उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ रहा है। अगले 12 घंटों के बाद यह और कमज़ोर हो जाएगा। हालांकि सोमवार को देश के पश्चिमी तटों पर इसके चलते मौसम प्रभावित रहेगा।
केरल, कर्नाटक, कोंकण-गोवा और महाराष्ट्र के तटीय भागों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। तमिलनाड़ु और रायलसीमा में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

यह सिस्टम गुजरात के तटीय भागों में भी कुछ स्थानों पर बारिश दे सकता है। डिप्रेशन के कारण गुजरात और राजस्थान से लेकर दिल्ली सहित उत्तर भारत के मैदानी भागों में भी हवाओं के रूख में थोड़ा बदलाव रहेगा। इन भागों में दक्षिणी- पश्चिमी हवा के चलते नमी बढ़ेगी जिससे गर्मी के साथ-साथ उमस भी परेशान कर सकती है।
हालांकि गुजरात के शेष भागों में हल्के से मध्यम बादल छाने की संभावना है जिससे इन भागों में दिन के तापमान में कुछ कमी आएगी।

मध्य भारत के लगभग सभी भागों में आसमान साफ और मौसम शुष्क बना रहेगा।

पूर्व का रूख करें तो यहां आप देख सकते हैं कि उपहिमालयी पश्चिम बंगाल से बंग्लादेश होते हुए बंगाल की खाड़ी तक एक ट्रफ बनी है। इसके प्रभाव से उत्तरी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा और नागालैण्ड में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

देश के बाकी सभी भागों में मुख्यतः शुष्क मौसम जारी रहेगा।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try