Skymet weather

24 अगस्त 2017 के लिए मॉनसून पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में वर्षा के आसार

August 23, 2017 4:09 PM |


 

बीते 24 घंटों के मॉनसून की सबसे अधिक सक्रियता गुजरात के सौराष्ट्र, कच्छ और दक्षिणी भागों में देखने को मिली। उत्तर प्रदेश के उत्तर और पश्चिमी हिस्सों में भी अच्छी मॉनसून वर्षा हुई। हरियाणा, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश के शेष भागों, दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश, कोंकण गोवा और तटीय कर्नाटक में सामान्य मॉनसून हलचल के बीच हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

सबसे अधिक वर्षा वाले स्थानों का ज़िक्र करें तो उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद में 79 मिलीमीटर बारिश हुई। वलसाड में 63 और राजकोट में 57 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

देश भर में 21 अगस्त तक कुल मॉनसून वर्षा सामान्य से 5 प्रतिशत कम के स्तर पर ही बनी रही। उत्तर पश्चिम भारत में सामान्य से 3 प्रतिशत कम, मध्य में 8 और दक्षिण में 12 फीसदी कम वर्षा हुई है। पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत 2 फीसदी से आगे आगे।

मॉनसून की अक्षीय रेखा इस समय अनुपगढ़, नरनौल, आगरा, सीधी, जमशेदपुर और दिघा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है।

[yuzo_related]

उत्तराखंड, उत्तर-पूर्वी पंजाब, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और मध्य भागों तथा तटीय आंध्र प्रदेश में मॉनसून सक्रिय रहेगा। इन भागों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम और एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

Live status of Lightning and thunder
Gujarat

तटीय कर्नाटक, दक्षिणी कोंकण गोवा, उत्तरी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल के गंगीय और हिमालयी क्षेत्रों तथा सिक्किम में मॉनसून का सामान्य प्रदर्शन देखने को मिल सकता है। इन भागों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try