Skymet weather

25 जुलाई 2017 के लिए मॉनसून पूर्वानुमान: गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड में भारी बारिश के आसार

July 24, 2017 4:22 PM |

 

बीते 24 घंटों के दौरान मॉनसून का सबसे व्यापक प्रदर्शन गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र, गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड के कुछ भागों पर देखने को मिला।

सक्रिय मॉनसून ने दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, गुजरात के शेष भागों, कोंकण गोवा, कर्नाटक के तटवर्ती इलाकों, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के बाकी हिस्सों, पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में भी मध्यम से भारी बारिश दी है। विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश के बाकी हिस्सों, दिल्ली, हरियाणा, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड पर मॉनसून सामान्य रहा।

गुजरात के दीसा में बीते 24 घंटों के दौरान देश भर में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है। यहाँ मौसम केंद्र ने 248 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की। जमशेदपुर में 227 और महाबलेश्वर में 151 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

देश भर में 23 जुलाई तक सामान्य से 3 फीसदी अधिक बारिश हुई है। अब तक जहां उत्तर-पश्चिम भारत में 16 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है वहीं मध्य भारत में सामान्य से 13 फीसदी अधिक वर्षा दर्ज की गई है। दक्षिण भारत 9 प्रतिशत से और पूर्वी तथा पूर्वोत्तर भारत 10 प्रतिशत बारिश से पीछे है।

[yuzo_related]

मॉनसून की अक्षीय रेखा इस समय बीकानेर, शिवपुरी, गाजीपुर होते हुए बंगाल की खाड़ी तक पहुँच रही है है। मॉनसून ट्रफ पश्चिम में राजस्थान पर और पूर्व में पश्चिम बंगाल पर बने निम्न दबाव के क्षेत्रों को भी जोड़ रही है।

अगले 24 घंटों के दौरान गुजरात से लेकर ट्रफ लाइन वाले भागों और बंगाल तक मॉनसून व्यापक रूप में सक्रिय रहेगा। उत्तरी गुजरात, इससे सटे दक्षिणी राजस्थान, गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओड़ीशा, झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़ और दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश में अधिकांश भागों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

Live status of Lightning and thunderlightning-in-bengaluru

दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है। तटीय गुजरात, कोंकण गोवा, तटीय कर्नाटक, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी मॉनसून सक्रिय रहेगा और हल्की से मध्यम वर्षा के साथ एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

तमिलनाडु, रायलसीमा, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में मॉनसून कमजोर रहेगा। इसमें जल्द सुधार की गुंजाइश नहीं है।

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try