Skymet weather

24 जून 2017 के लिए मॉनसून पूर्वानुमान: पटना, मुंबई में वर्षा बढ़ने के आसार

June 23, 2017 5:12 PM |

 

पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिण पश्चिम मानसून कोंकण गोवा, केरल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, मणिपुर, नागालैंड के शेष भागों, विदर्भ और तेलंगाना के कुछ हिस्सों पर व्यापक रूप से सक्रिय रहा। पूर्वोत्तर राज्यों झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश में सामान्य मानसून की स्थिति देखी गई थी।

इस दौरान माथेरान में सबसे अधिक 66 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। कोची में 47 मिमी और जगदलपुर में 45 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

[yuzo_related]

अब तक हुई कुल मॉनसून वर्षा का ज़िक्र करें तो 22 जून तक देशभर में सामान्य से 4 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। दक्षिण भारत में सामान्य से 8 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है जबकि मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से 3 प्रतिशत और 6 प्रतिशत कम वर्षा अब तक हुई है।

NLM अब आगे बढ़ कर वलसाड़, नाशिक, नागपुर, मंडला और पटना में तक पहुँच गया है। अगले दो से तीन दिनो तक मॉनसून के स्थिर रहने की उम्मीद है।

Live status of Lightning and thunderlightning-in-bengaluru

अगले 24 घंटों के दौरान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, ओडिशा, पूर्वी बिहार, तटीय आंध्र प्रदेश, विदर्भ, तटीय कर्नाटक और कोंकण गोवा में मानसून बारिश में वृद्धि देखी जाएगी। मुंबई में भी अच्छी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक और मध्य महाराष्ट्र में मॉनसून का प्रदर्शन कमजोर हो सकता है।

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try