Skymet weather

28 जून 2017 के लिए मॉनसून पूर्वानुमान: मॉनसून बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में आगे बढ़ेगा

June 27, 2017 5:23 PM |

 

पिछले 24 घंटों के दक्षिण पश्चिम मानसून कोंकण गोवा और केरल के तट पर जोरदार रहा। सक्रिय मॉनसून की स्थिति विदर्भ के साथ तटीय कर्नाटक और तटीय गुजरात पर बनी रही। इस बीच, मॉनसून सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र, दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश, बिहार, रयालसीमा, आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु पर कमजोर रहा।

पिछले 24 घंटों के दौरान हरनाई में 177 मिलीमीटर, महाबलेश्वर में 167 मिमी मिलीमीटर और भिरा में 96 मिमी बारिश दर्ज की गाई।

[yuzo_related]

पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 8 प्रतिशत कम बारिश हुई। 26 जून तक कुल वर्षा का आंकड़ा सामान्य से 1 प्रतिशत कम पर बना रहा। उत्तर-पश्चिम और दक्षिण भारत में सामान्य से 23 और 9 प्रतिशत है वर्षा हुई है। जबकि पूर्वोत्तर और मध्य भारत में 13 प्रतिशत और 3 प्रतिशत की कमी देखि गाई है।

मानसून की उत्तरी सीमा यानी NLM, नलिया, इदर, शाजपुर, सागर और पटना से गुजर रही है। दक्षिण पश्चिम मॉनसून मध्य प्रदेश और बिहार में और आगे बढ़ सकता है।

Live status of Lightning and thunderlightning-in-bengaluru

यह अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों तक बढ़ा सकता है। अगले 24 घंटों में मानसून कोंकण गोवा पर काफी सक्रिय रहेगा। मुंबई में भारी बारिश होने की संभावना है। दक्षिण गुजरात, तटीय कर्नाटक, केरल और तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और विदर्भ में मॉनसून सक्रिय रहेगा। दूसरी ओर, मध्य महाराष्ट्र, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु पर मॉनसून बारिश कमजोर रहेगी।

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try