Skymet weather

29 जून 2017 के लिए मॉनसून पूर्वानुमान: मानसून दिल्ली में जल्द ही देगा दस्तक

June 28, 2017 4:06 PM |

 

पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिण पश्चिम मानसून कोंकण गोवा, केरल, विदर्भ और दक्षिण मध्य प्रदेश पर जोरदार रहा। सक्रिय मॉनसून की स्थिति तटीय कर्नाटक, दक्षिण गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड के कुछ स्थानो पर बनी रही। इस बीच मॉनसून मध्य महाराष्ट्र, रायलसीमा, दक्षिण तमिलनाडु और पूर्वोत्तर राज्यो पर कमजोर रहा।

पिछले 24 घंटों के दौरान नागपुर में मूसलाधार 113 मिलीमीटर वर्षा रेकॉर्ड की गई। जबकि मलञ्ज्खंद में 108 मिलीमीटर और महाबलेश्वर में 87 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

27 जून तक कुल वर्षा का आंकड़ा सामान्य से 1 प्रतिशत कम पर बना रहा। उत्तर-पश्चिम और दक्षिण भारत में सामान्य से 21 और 11 प्रतिशत ज्यादा वर्षा हुई है। जबकि मध्य भारत, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में 1 प्रतिशत और 14 प्रतिशत की कमी देखी गई।

[yuzo_related]

मानसून की उत्तरी सीमा, बारमेर, चित्तोडगढ़, गूना, सतना, सिद्धि, और पटना से गुजर रही है। दक्षिण पश्चिम मॉनसून मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरयाणा, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के हिस्सो में और आगे बढ़ सकता है वही राजस्थान के बाकी बचे हिस्सो को भी अगले दो से तीन दिनो में कवर कर लेगा।

Live status of Lightning and thunderlightning-in-bengaluru

अगले 24 घंटों में मानसून कोंकण गोवा और केरल पर काफी सक्रिय रहेगा। मुंबई में भी भारी बारिश होने की संभावना है। दक्षिण गुजरात, तटीय कर्नाटक, विदर्भ, ओड़ीशा के कुछ हिस्सो, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार के तराई वाले हिस्सो, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और असम के कुछ हिस्सो पर मॉनसून सक्रिय रहेगा। जबकि, मराठवाडा, मध्य महाराष्ट्र, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु पर मॉनसून कमजोर रहेगा। पूर्वोतर राज्याओ के शेष हिस्सो पर मॉनसून की स्थिति सामान्य रहेगी।

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try