Skymet weather

21 जून 2018 के लिए मॉनसून पूर्वानुमान: गोवा, विदर्भ, दक्षिणी छत्तीसगढ़ में वर्षा

June 20, 2018 4:10 PM |

 

मॉनसून पिछले कई दिनों से आगे नहीं बढ़ा है। इस समय मॉनसून की उत्तरी सीमा मुंबई, अहमदनगर, बुलढाणा, अमरावती, गोंडिया, तितलागढ़, कट्टक, मिदनापुर और बाघडोगरा में बनी हुई है। ऐसा अनुमान है कि मॉनसून अगले कुछ और दिनों तक आगे नहीं बढ़ेगा।

पिछले 24 घंटों के दौरान, मॉनसून दक्षिण कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर व्यापक रूप से सक्रिय रहा, जबकि सक्रिय मानसून की स्थिति उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के हिस्सों में देखी गई।

[yuzo_related]

पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक बारिश वेंगुर्ला में हुई। यहाँ 175 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसी तरह लॉन्ग द्वीप में 155 मिमी और मंगलोर में 121 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

पिछले 24 घंटों के दौरान, मॉनसून के कमजोर रहने के चलते देश भर के सामान्य से 56 प्रतिशत कम वर्षा हुई जिसके चलते मॉनसून सीज़न में अब तक सामान्य से 4 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। सिर्फ दक्षिण भारत में सामान्य से 37 (saitis) प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। जबकि उत्तर, मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से 9, 5 और 25 फीसदी कम वर्षा रिकॉर्ड की गई।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

अगले 24 घंटों के दौरान, मानसून दक्षिण कोंकण गोवा, तटीय कर्नाटक और केरल पर व्यापक रूप से सक्रिय रहेगा, यहाँ मध्यम से भारी बारिश रिकॉर्ड की जाएगी। इस बीच, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और मध्य महाराष्ट्र में मॉनसून सक्रिय रहेगा जो की मध्यम बारिश देगा। जबकि, विदर्भ, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, दक्षिणी छत्तीसगढ़, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में मानसून सामान्य रहेगा।

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try