Skymet weather

26 जून 2018 के लिए मॉनसून पूर्वानुमान: मुंबई, मध्य प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र में बारिश

June 25, 2018 6:07 PM |


 

कुछ दिन सुस्त रहने के बाद मॉनसून ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है और गुजरात, महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों, मध्य प्रदेश और ओडिशा के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल, बिहार, और झारखंड के कुछ भागों में दस्तक दे दी है। अब मॉनसून की उत्तरी सीमा वेरावल, अमरेली, अहमदाबाद, खंडवा, अमरावती, गोंडिया, टिटलागढ़, जमशेदपुर, और सुपौल से गुजर रही है।

[yuzo_related]

पिछले 24 घंटों के दौरान, मॉनसून का प्रदर्शन दक्षिण गुजरात और कोंकण गोवा पर सबसे अच्छा रहा; जबकि पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तर ओडिशा और तटीय कर्नाटक में सक्रिय मॉनसून की स्थिति देखी गई थी।

मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में सबसे अधिक वर्षा हुई है जहां संता क्रूज में 231, दाहानु में 226 मिमी, ठाणे में 176 मिमी, और कोलाबा में 99 मिमी बारिश हुई।

24 जून तक, देश भर के बारिश का आंकड़ा सामान्य से 11 प्रतिशत कम है। दक्षिण भारत में 25% अधिक वर्षा हुई है। हालांकि पूर्व और पूर्वोत्तर, उत्तरपश्चिम और मध्य भारत में 29, 27 और 8 प्रतिशत कम बारिश रेकॉर्ड की गयी है।

अगले 24 घंटों के दौरान, मुंबई, अहमदाबाद सहित गुजरात और कोंकण में मॉनसून का सबसे अच्छा प्रदर्शन रहेगा जहां मध्यम से भारी वर्षा की उम्मीद है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

मॉनसून दक्षिण कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम पर सक्रिय रहेगा जिससे यहाँ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इस बीच, मध्य महाराष्ट्र, पश्चिम मध्य प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ हिस्सों, पूर्वोत्तर राज्यों और केरल में सामान्य मॉनसूनी वर्षा होने की संभावना है।

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try