Skymet weather

5 जून 2018 के लिए मॉनसून पूर्वानुमान: मानसून चेन्नई, बेंगलुरु पहुंचा; तेलंगाना, दक्षिण कोंकण और गोवा में जल्द देगा दस्तक

June 4, 2018 5:11 PM |


 

दक्षिण पश्चिम मानसून ने अब बेंगलुरू और चेन्नई के शहरों पर अपना आगमन दर्ज़ किया है। ऐसा लगता है कि हैदराबाद और मुंबई को भी मॉनसून के लिए बहुत लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

[yuzo_related]

पिछले 24 घंटों के दौरान, दक्षिणपश्चिम मानसून केरल, कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सक्रिय रहा। इस बीच, दक्षिण तमिलनाडु, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और लक्षद्वीप पर सामान्य मानसून की स्थिति देखी गई। बारिश का सबसे अधिक योगदान अलपपुजहा से आया जहां 84 मिमी बारिश हुई, वहीं करवार में 73 मिमी, और कार निकोबार में 64 मिमी वर्षा दर्ज़ की गयी।

पिछले 24 घंटों के दौरान, देश में सामान्य से 3 प्रतिशत कम वर्षा देखी गई। हालांकि, 3 जून तक देश भर में कुल बारिश का आंकड़ा सामान्य से 4 प्रतिशत ऊपर रहा। जहां तक ​​क्षेत्रीय वितरण का संबंध है, मध्य और दक्षिण भारत में सामान्य से 45 और 51 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। जबकि, पूर्वी पूर्वोत्तर और उत्तर पश्चिमी भारत के बारिश में 36 प्रतिशत और 22 प्रतिशत की कमी है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

मानसून की उत्तरी सीमा वर्तमान में शिराली, चित्रदुर्ग, आरोग्यवरम, श्रीहरिकोटा, अगरतला, लुमडिंग और उत्तर लखीमपुर से गुज़र रही है। दक्षिण पश्चिम मॉनसून अगले 48 घंटों के दौरान तेलंगाना, दक्षिण कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों, और कर्नाटक और रायलसीमा के बाकी हिस्सों में दस्तक देगा।

अगले 24 घंटों में, केरल, तटीय कर्नाटक के साथ-साथ अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर मानसून सक्रिय रहेगा। जबकि, दक्षिण तमिलनाडु, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और लक्षद्वीप पर सामान्य मानसून की स्थिति जारी रहने की संभावना है।

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try