Skymet weather

6 जून 2018 के लिए मॉनसून पूर्वानुमान: मुंबई, हैदराबाद और कोंकण गोवा में आ रहा है मॉनसून

June 5, 2018 3:49 PM |

 

दक्षिण पश्चिम मॉनसून आगे बढ़ते हुए तटीय और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक के अधिकांश हिस्सों में पहुंच गया है। तमिलनाडु के सभी सभी भागों में सोमवार को ही मॉनसून दस्तक देते हुए आगे बढ़ गया था। पूर्वोत्तर राज्यों में भी कुछ स्थानों पर मॉनसून ने प्रगति की है।

मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए मौसमी परिदृश्य अनुकूल दिखाई दे रहा है, जिससे उम्मीद है कि हैदराबाद और मुंबई को भी मॉनसून के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

पिछले 24 घंटों के दौरान केरल और अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में मॉनसून सक्रिय रहा। जबकि लक्ष्यदीप कर्नाटक, दक्षिणी तमिलनाडु, नागालैंड मणिपुर और मिजोरम में सामान्य मॉनसून वर्षा हुई।

[yuzo_related]

सबसे अधिक मॉनसून वर्षा वाले स्थानों का जिक्र करें तो रत्नागिरी में पिछले 24 घंटों के दौरान 118 मिलीमीटर की मूसलाधार बारिश हुई है। इसके अलावा लॉन्ग द्वीप पर 77 मिलीमीटर, कोझिकोड में 59 मिलीमीटर, कोचीन में 52 जबकि मुंबई में 51 मिलीमीटर वर्षा हुई।

इस दौरान देश में सामान्य से 4% अधिक मॉनसून वर्षा रिकॉर्ड की गई।

सके साथ देश में इस मॉनसून सीजन में बारिश का आंकड़ा सामान्य से 3% ऊपर बना हुआ है।

देश के प्रमुख चारों भागों में वर्षा के आंकड़े देखें तो दक्षिण भारत में सामान्य से 62 प्रतिशत अधिक मध्य भारत में सामान्य से 33% अधिक बारिश हुई।

जबकि उत्तर पश्चिम भारत में सामान्य से 46% कम और पूर्वी तथा पूर्वोत्तर राज्य में सामान्य से 38 प्रतिशत कम वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

इस समय मॉनसून की उत्तरी सीमा यानि Northern Limit of Monsoon सिराली, चित्रदुर्गा, आरोग्यम, श्रीहरिकोटा, अगरतला, लुमडिंग और उत्तरी लखीमपुर से होकर गुजर रही है।

मॉनसून आगे बढ़ते हुए जल्द ही कर्नाटक के बाकी हिस्सों को कवर कर लेगा। साथ ही दक्षिणी कोकण-गोवा, दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र, रायलसीमा और तेलंगाना के कुछ भागों तथा पूर्वोत्तर राज्यों में कुछ स्थानों पर देगा दस्तक।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

अगले 24 घंटों के दौरान तटीय कर्नाटक, केरल, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह, लक्षद्वीप, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में मॉनसून सामान्य रूप से बारिश देता रहेगा।

हालांकि दक्षिणी तमिलनाडु में मॉनसून वर्षा में कमी देखने को मिल सकती है।

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try