Skymet weather

12 सितंबर 2017 के लिए मॉनसून पूर्वानुमान: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में बारिश

September 11, 2017 3:33 PM |

 

पिछले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण पश्चिम मानसून केरल, आंतरिक कर्नाटक, कोंकण गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में सक्रिय प्रदर्शन देखने को मिला।

वही तमिलनाडू, तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा और बाकी बचे पूर्वोत्तर राज्यों में हल्की बारिश दर्ज की गई। जबकि गुजरात, पूर्वी राजस्थान, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार और झारखंड में बारिश का कमजोर प्रदर्शन दर्ज किया गया।

पिछले 24 घंटों में अगरतला में 125 मिमी बारिश दर्ज की गई वहीं, कुन्नूर में 115 मिमी और करिपुर में 58 मिमी वर्षा रेकॉर्ड की गई।

10 सितंबर तक, देश भर के बारिश के आंकड़े में 6% की कमी बनी हुई है। जहां तक क्षेत्रीय वितरण का संबंध है, उत्तर पश्चिमी, मध्य और दक्षिण भारत सहित सभी क्षेत्रों में 7, 9, और 2% की कमी है।

वर्तमान में, मानसून की अक्षीय रेखा हिमालय के तराई वाले क्षेत्रों से होकर गुजर रही है।

[yuzo_related]

अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण पश्चिम मॉनसून आंतरिक तमिलनाडू, केरल, उत्तरी आंतरिक और कर्नाटक के तटीय हिस्सों, कोंकण गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ, दक्षिणी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पश्चिमी असम के कुछ हिस्सों, मेघालय और त्रिपुरा में सक्रिय रहेगा।

वही दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, ओड़ीशा के कुछ हिस्सों, दक्षिणी गुजरात, पंजाब के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश होने सकती है।

Live status of Lightning and thunder
Gujarat

जबकि गुजरात के बाकी बचे हिस्सों, जम्मू कश्मीर, बिहार, झारखंड और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो सकती है।

देश के बाकी बचे हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try