Skymet weather

15 सितंबर मॉनसून पूर्वानुमान: उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और हिमाचल प्रदेश में वर्षा

September 14, 2018 6:24 PM |


 

मॉनसून की अक्षीय रेखा इस समय पूरब से पश्चिम तक हिमालय के तराई क्षेत्रों में बनी हुई है। इसके साथ, पिछले 24 घंटों के दौरान, मॉनसून असम और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों पर जोरों पर रहा। साथ ही, उत्तराखंड, बिहार और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी सक्रिय मॉनसून की स्थिति देखी गई।

पिछले 24 घंटों में सबसे ज़्यादा बारिश, असम के धुबरी में हुई। यहाँ 138 मिमी की मूसलाधार वर्षा बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा धर्मशाला में 124 मिमी, जलपाईगुड़ी में 102 और हरिद्वार 97 मिमी वर्षा हुई।

14 सितंबर तक देश भर में वर्षा की कमी 8 प्रतिशत पर बनी रही। सबसे कमजोर प्रदर्शन पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में रहा, जहां कमी 23% पर बनी हुई है। जबकि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में सामान्य से 4 फीसदी कम वर्षा हुई है। हालांकि दक्षिण भारत में अब तक सामान्य से एक 1% अधिक बारिश हुई है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और असम पर मॉनसून व्यापक रूप में सक्रिय रहेगा जिससे भारी बारिश जारी रह सकती है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी सक्रिय मॉनसून की स्थिति बनी रहेगी और कुछ स्थानों पर भारी से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। इस बीच, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड, ओड़ीशा के कुछ हिस्सों, उत्तर-पूर्वी राज्यों, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में मॉनसून सामान्य रहेगा।

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try