Skymet weather

21 सितंबर 2017 के लिए मॉनसून पूर्वानुमान: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार में वर्षा

September 20, 2017 1:39 PM |


 

पिछले 24 घंटों में, दक्षिण पश्चिम मॉनसून ने कोंकण क्षेत्र में अत्यधिक भारी बारिश की। जबकि महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों पर जोरदार मॉनसून की स्थिति देखी गई, इन इलाकों में भारी बारिश हुई। पूर्वोत्तर राज्यों, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश और दक्षिण गुजरात में मध्यम बारिश के साथ मॉनसून सक्रिय रहा।

पिछले 24 घंटों के दौरान दहानु में 305 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। मुंबई में 304 और महाबलेश्वर में 222 मिलीमीटर बारिश हुई है।

हालांकि देश भर में बारिश अभी भी सामान्य से पीछे है और 19 सितंबर तक कुल बारिश का आंकड़ा सामान्य से 6 प्रतिशत कम पर बना हुआ है। उत्तर पश्चिम भारत में सामान्य से 11 प्रतिशत कम और मध्य भारत में सामान्य से 7 प्रतिशत कम वर्षा हुई है।

[yuzo_related]

मॉनसून की अक्षीय रेखा इस समय बीकानेर, ग्वालियर, सतना होते हुए बंगाल की खाड़ी में बनी हुई है।

Live status of Lightning and thunder
Gujarat

अगले 24 घंटों के दौरान, मॉनसून मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में सक्रिय रहेगा। इस बीच, सामान्य मॉनसून की स्थिति बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वोत्तर राज्यों, महाराष्ट्र, कोंकण, तटीय कर्नाटक और केरल में होगी।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try