Skymet weather

26 अगस्त का मौसम पूर्वानुमान: नागपुर, नाशिक, इंदौर, रतलाम, अहमदाबाद, सूरत में भारी बारिश के आसार

August 25, 2019 7:48 PM |

मध्य प्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। और मॉनसून ट्रफ भी मध्य भारत में है।

उम्मीद है कि यह सिस्टम पश्चिमी मध्य प्रदेश, इससे सटे उत्तरी महाराष्ट्र और पूर्वी गुजरात में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की जाएगी। नागपुर, नाशिक, इंदौर, रतलाम, बड़ौदा, अहमदाबाद, सूरत उन शहरों में होंगे जहां अगले 36 घंटों के दौरान झमाझम बारिश हो सकती है।

गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों, छत्तीसगढ़ तथा पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मुंबई में भी बादलों का आना जाना रहेगा और हल्की बारिश की उम्मीद भी है।

उत्तर भारत की बात करें तो यहाँ बना पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल रहा है और मॉनसून ट्रफ पहले ही राजस्थान पर आ गई है।

इससे पहाड़ों पर बारिश में कमी आ जाएगी। हालांकि जम्मू, कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन, उत्तरकाशी, देहारादून, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा सहित उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में कुछ स्थानों पर हल्की तो कहीं मध्यम बौछारें गिर सकती हैं।

पंजाब, हरियाणा पश्चिमी राजस्थान में में सभी स्थानों पर मौसम शुष्क और गर्म होगा। दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर भी कुछ ऐसा ही मौसम होगा। लेकिन इन भागों पर पूर्वी हवाएँ चलती रहेंगी। इससे थोड़े समय के लिए बारिश का झोंका आ भी सकता है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में मॉनसून सामान्य रहेगा। बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से गंगीय पश्चिम बंगाल, ओड़ीशा और झारखंड में हल्की से मध्यम बौछारें गिर सकती हैं। कोलकाता में छिटपुट वर्षा की संभावना है। उमस और गर्मी से बुरा हाल हो सकता है।

बिहार और उत्तर प्रदेश के भागों में फिलहाल हल्की बारिश की संभावना है। लेकिन पूर्वोत्तर राज्यों में लंबे समय कमजोर चल रहा मॉनसून कुछ और कमजोर होगा। ज़्यादातर स्थानों पर बारिश नहीं होगी। गर्मी परेशान करेगी।

दक्षिण भारत में पहले की तरह ही पश्चिमी भागों में ज़्यादा बारिश होगी। खासकर तटीय कर्नाटक और केरल में कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

आंतरिक कर्नाटक, उत्तरी तेलंगाना और उत्तरी आंध्र प्रदेश में कहीं कहीं हल्की वर्षा के आसार हैं। चेन्नई सहित तमिलनाडु और दक्षिण भारत के बाकी भागों में मौसम शुष्क और गर्म रहेगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try