Skymet weather

3 अगस्त का मौसम पूर्वानुमान: मुंबई, जयपुर, अहमदाबाद व सूरत में मध्यम बारिश

August 2, 2019 7:24 PM |

इस समय एक ट्रफ रेखा पूर्वी राजस्थान से मराठवाडा तक जा रही है। इसके चलते, पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान व गुजरात में मध्यम बारिश का अनुमान है। राजस्थान के बूंदी, टोंक, भीलवाड़ा, कोटा, जयपुर, सवाई माधोपुर व गुजरात के अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, नवसरी, वलसाड और पटन में ये बारिश देखी जा सकती है।

मध्य प्रदेश, कोंकण व गोवा, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और साथ लगे विदर्भ में भी मौसम कुछ इसी तरह रहेगा। अकोला, नाशिक, जलगांव में अच्छी बारिश देखी जा सकती है। मराठवाडा और मध्य महाराष्ट्र में एक-दो जगह मध्यम बारिश की संभावना है। मुंबई में भी कुछ जगहों पर मध्यम बारिश से इंकार नहीं किया जा सकता। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां कम ही रहेंगी।

उत्तर भारत की बात करें तो, मॉनसून की अक्षीय रेखा इस समय उत्तर-पश्चिमी राजस्थान से मिज़ोरम तक जा रही है। साथ ही, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य-दक्षिणी उत्तर प्रदेश पर देखा जा सकता है। इसके चलते, पंजाब के उतरी भागों, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तरखंड में भी मध्यम बारिश का अनुमान है। यहाँ एक-दो जगह भारी बारिश भी हो सकती है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

देश के पूर्वी और पूर्वोत्तर भागों में, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र असम पर देखा जा सकता है। इसके अलावा, मॉनसून की अक्षीय रेखा दक्षिणी बिहार और झारखंड से होकर गुजर रही है। इसके चलते, जमशेदपुर, रांची, डालटनगंज, गया, भागलपुर, पुर्णिया और सौपाल में मध्यम बारिश हो सकती है। ओड़ीशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ जगह बारिश हो सकती है। इसके अलावा, असम, मेघालय, और अरुणाचल प्रदेश में कुछ जगह मध्यम बारिश की संभावना है। हालांकि, गंगीय पश्चिम बंगाल और बाकी पूर्वोत्तर भारत में मॉनसून स्थिति कमजोर बनी रहेगी।

नीचे दक्षिण भारत में, तमिलनाडु, केरल, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा और तेलंगाना के दक्षिणी भागों में कोई खास मौसम गतिवधि का अनुमान है। बेंगलुरु और चेन्नई में मौसम शुष्क रहेगा वहीं हैदराबाद में हल्की बारिश हो सकती है।
उत्तरी तेलंगाना, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में मध्यम बारिश हो सकती है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try