Skymet weather

2 दिसंबर का मौसम पूर्वानुमान: चेन्नई सहित दक्षिण में मूसलाधार बारिश, उत्तर भारत में शीतलहर का आगाज़

December 1, 2019 5:35 PM |

इस समय मौसम की सबसे अधिक मेहरबानी दक्षिण भारत के भागों में देखने को मिल रही है। खासकर तमिलनाडु पर लंबे समय बाद मौसम सक्रिय हुआ है।लक्षद्वीप और आसपास के भागों पर एक गहरे निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा एक ट्रफ श्रीलंका से तमिलनाडु तक सक्रिय है।

इन मौसमी सिस्टमों के चलते तमिलनाडु और लक्षद्वीप में अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। आंध्र प्रदेश के रायलसीमा क्षेत्र और केरल में भी मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। जबकि आंध्र प्रदेश के बाकी भागों, तेलंगाना, कर्नाटक और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश होगी।

दक्षिण भारत को बारिश दे रहे इन्हीं सिस्टमों के चलते ही मध्य भारत में भी मौसम प्रभावित हो रहा है। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के दक्षिणी हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। हालांकि हल्की बारिश की संभावना फिलहाल दक्षिणी ओडिशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और दक्षिणी-मध्य महाराष्ट्र में है। यहन गर्जना के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मुंबई में भी thunderstorm सुनाई दे सकता है। गुजरात में फिलहाल उत्तर से आने वाली ठंडी हवाएँ अपना कमाल दिखाएंगी जिससे कई इलाकों में सर्दी महसूस की जा सकती है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

पूर्वी भारत में चलें तो बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा। इसके अलावा, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र असम के दक्षिणी भागों पर है। इसके चलते अरुणाचल प्रदेश और ऊपरी असम में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश बारिश होने के आसार हैं। पूर्वी उत्तर-प्रदेश से लेकर गंगीय बंगाल तक ठंडी पछुआ हवा अपना असर दिखाएगी। ठंडी से इन भागों में करना होगा मुक़ाबला।

उत्तर भारत में लद्दाख पर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। यह सिस्टम कमजोर है लेकिन हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी दे सकता है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित इन भागों में सुबह हल्के से मध्यम कोहरा दिख सकता है। लेकिन अधिक समय तक टिकेगा नहीं क्योंकि हवा प्रभावी रहेगी। प्रदूषण भी अपना दम इन हवाओं के सामने नहीं दिखा सकेगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try