Skymet weather

10 अप्रैल मौसम पूर्वानुमान: कश्मीर, हिमाचल में हल्की बर्फबारी; दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में वर्षा के आसार

April 9, 2018 7:11 PM |


 

इस समय देश के अधिकांश हिस्सों में प्री-मॉनसून हलचल हो रही है। सभी जगहों पर प्रचंड गर्मी से राहत मिल गई है। इस पूरे हफ्ते जारी रहेगी लू से राहत। फिलहाल शुरुआत उत्तर भारत के मौसम पूर्वानुमान से।

यहाँ उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू कश्मीर के पास एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। अनुमान है कि इस सिस्टम के प्रभाव से जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जाएगी। दोनों राज्यों में ऊंचे स्थानों पर हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से विकसित हुआ चक्रवाती सिस्टम इस समय मध्य पाकिस्तान और इससे सटे मैदानी भागों पर है। अनुमान है कि यह सिस्टम पंजाब में कुछ स्थानों पर बादलों की गर्जना और धूल भरी आँधी के साथ प्री-मॉनसून बारिश दे सकता है।

हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी एक-दो स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है। राजधानी दिल्ली में छाए रहेंगे आंशिक बादल। कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। लखनऊ में भी आंशिक बादलों के साथ एक-दो जगह गर्जना और वर्षा का अनुमान है।

[yuzo_related]

पूर्वी भारत में चलें तो..... यहाँ राजस्थान से असम तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल और इससे सटे भागों के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी बना हुआ है।

इन मौसमी सिस्टमों के प्रभाव से उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में कल अच्छी बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों और बिहार में भी कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

कोलकाता सहित गंगीय पश्चिम बंगाल और ओड़ीशा में भी बादल छाए रहेंगे और एक-दो स्थानों पर मेघगर्जना के साथ बौछारें गिरने का अनुमान है। पटना में आंशिक बादल दिखेंगे लेकिन मौसम शुष्क और गर्म बना रहेगा।

उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र होते हुए तमिलनाडु तक बनी ट्रफ के प्रभाव से मध्य भारत के भी कुछ इलाकों में मौसम का मिजाज़ बदला हुआ है। अनुमान है कि पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा और छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर बादलों की गरज के साथ बौछारें गिर सकती हैं।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

गुजरात और दक्षिणी राजस्थान में मौसम शुष्क बना रहेगा। मुंबई को फिलहाल बारिश निराश करेगी। मायानगरी में आंशिक बादल छाएंगे और मौसम गर्म तथा शुष्क रहेगा।

तमिलनाडु तक बनी ट्रफ के प्रभाव से ही तटीय आंध्र प्रदेश और केरल में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। तेलंगाना, कर्नाटक और आंतरिक तमिलनाडु में भी एक-दो स्थानों पर प्री-मॉनसून वर्षा हो सकती है। हैदराबाद में बादल बने रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश दर्ज किए जाने की संभावना है। तटीय तमिलनाडु में शुष्क और गर्म मौसम जारी रहेगा। हालांकि अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में हल्की बारिश हो सकती है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try