Skymet weather

13 अप्रैल का मौसम पूर्वानुमान: बिहार व पंजाब, में बारिश, राजस्थान में धूल भरी आँधी

April 12, 2019 7:41 PM |

उत्तर भारत से शुरुआत करें तो एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी जम्मू-कश्मीर और साथ लगे पाकिस्तान पर देखा जा सकता है। ये सिस्टम, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों पर हल्की से मध्यम बारिश देगा। पंजाब और उत्तरखंड में भी कुछ जगह छुट-पुट बारिश की ऊमीद है। अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तरी राजस्थान में, धूल भरी आँधी आने की संभावना जताई जा रही है। दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किए जा सकते हैं।

पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत की बात करें तो तो एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र असम और साथ लगे क्षेत्रों पर देखा जा सकता है। साथ ही, एक ट्रफ रेखा बिहार से झारखंड और ओड़ीशा होते हुये दक्षिणी प्रायद्वीप तक जा रही है। इन सिस्टम्स के चलते, पूरे उत्तर-पूर्वी भारत में एक बार फिर बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। पूर्वी बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओड़ीशा पर एक-दो जगह वर्षा होने की ऊमीद है। दूसरी ओर, पूर्वी उत्तर प्रदेश पर मौसम शुहस्क ही बना रहेगा।

मध्य भारत की ओर बढ़ें तो यहाँ गुजरात, दक्षिणी राजस्थान, मध्य प्रदेश और आंतरिक महाराष्ट्र पर तापमान 40-डिग्री से ऊपर दर्ज किए जाएंगे। पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में लू चल सकती है। वहीं, दखसिनी छत्तीसगढ़ में एक-दो जगह हल्की बारिश और मेघ-गर्जना हो सकती है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India 

दक्षिण भारत में एक मिला-जुला मौसम देखने को मिल सकता है। यहाँ एक ट्रफ रेखा कर्नाटक पर बनी हुई है, जिसके कारण उत्तर आंतरिक कर्नाटक, केरल, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में एक-दो जगह बारिश का अनुमान है। वहीं, दूसरी ओर तमिलनाडु में मौसम शुष्क और गरम बना रहेगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try