Skymet weather

18 अप्रैल का मौसम पूर्वानुमान: दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में तापमान में वृद्धि; बेंगलुरु में बारिश

April 17, 2019 7:19 PM |

उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी जम्मू-कश्मीर पर बना हुआ है। साथ ही, एक ट्रफ रेखा उत्तराखंड से बिहार तक जा रही है। इन सिस्टम्स के चलते, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर हल्की बारिश संभव है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों जैसे नजीबाबाद, सहारनपुर और बहराइच में एक-दो जगह बारिश के आसार हैं।

मैदानों की बात करें तो साफ आसमान और तेज़ धूप के कारण, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में दिन के तापमान 2 से 4 डिग्री से बढ़ सकते हैं।

पूर्व में उत्तरी बिहार में एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। इसके चलते, झारखंड, ओड़ीशा, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में प्री-मॉनसून बारिश और गरज-बौछारें होने का अनुमान है। इन गतिविधिओं के साथ कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी संभावना है। इसके अलावा, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र असम के पूर्वी हिस्सों पर देखा जा सकता है। पूर्वोत्तर भारत में बारिश अब घट जाएगी। हालांकि, अरुणाचल प्रदेश, असम और नागालैंड में कुछ जगहों पर अभी भी बारिश हो सकती है।

वहीं मध्य भारत में गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में मौसम अब शुष्क हो जाएगा। उत्तर-पश्चिम में गरम और शुष्क हवाएँ चलने के कारण, तापमान बढ़ सकते हैं। छत्तीसगढ़ और विदर्भ में एक-दो जगह प्री-मॉनसून की बारिश देखी जा सकती है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India 

नीचे दक्षिण भारत में एक ट्रफ रेखा बिहार से केरल तक जा रही है। इसके चलते, तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, रायलसीमा और आंतरिक तमिल नाडु में प्री-मॉनसून की गतिविधियां आगे क्रम में है। हैदराबाद में बारिश होने का अनुमान है। चेन्नई में बादल छाए रहेंगे। वहीं दूसरी ओर बेंगलुरु में, गरज-बौछारों के साथ हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि बारिश शाम के समय होने के कारण, दोपहर के समय क्षेत्र में मौसम गरम ही रहेगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try